क्या फिर बढ़ेगी ट्रांसफर की तारीख? राजस्थान में तबादलों की डेडलाइन आज, शिक्षा विभाग ने जारी की बड़ी लिस्ट
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। अंतिम दिन सचिवालय और मंत्रियों के आवासों पर भारी भीड़ के कारण नियमित कामकाज प्रभावित है। यदि आज मुख्यमंत्री स्तर पर अवधि नहीं बढ़ाई जाती है, तो…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। अंतिम दिन सचिवालय और मंत्रियों के आवासों पर भारी भीड़ के कारण नियमित कामकाज प्रभावित है। यदि आज मुख्यमंत्री स्तर पर अवधि नहीं बढ़ाई जाती है, तो शाम तक कई अन्य विभागों की बड़ी तबादला सूचियां जारी होने की पूरी संभावना है।
जयपुर: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटने के बाद चल रहा प्रशासनिक घटनाक्रम अब अपने अंतिम और सबसे दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। शुक्रवार 10 जुलाई को तबादलों की अंतिम तिथि है। इस डेडलाइन से ठीक पहले गुरुवार की पूरी रात शासन सचिवालय से लेकर मंत्रियों के बंगलों तक भारी गहमा-गहमी रही। अधिकांश विभागों में तबादला सूचियों को फाइनल करने के लिए अफसर और कर्मचारी रातभर फाइलों के अंबार के बीच जुटे रहे।
सचिवालय में ठप रहा नियमित कामकाज
तबादलों के इस आखिरी दौर में प्रशासन पूरी तरह से ट्रांसफर लिस्टों को अंतिम रूप देने और मंत्रियों की सिफारिशों को खपाने में व्यस्त रही। इसके चलते सचिवालय और प्रमुख सरकारी विभागों में आम दिनों की तरह होने वाला नियमित कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। गुरुवार सुबह से ही ट्रांसफर के इच्छुक कर्मचारियों और अधिकारियों की भारी भीड़ मंत्रियों के आवासों और सचिवालय के गलियारों में देखी गई, जो अपने हाथ में बायोडाटा और जनप्रतिनिधियों की डिजायर लेकर घूमते नजर आए।
24 हजार ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन
इस पूरे ट्रांसफर सीजन का सबसे नया और बड़ा एंगल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से सामने आया है। सरकार की इस तबादला प्रक्रिया के बीच भाजपा का प्रदेश कार्यालय इन दिनों एक तरह से ट्रांसफर का 'संट्रल कंट्रोल रूम' बन गया है। अब तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विधायकों की अनुशंसा के साथ करीब 24 हजार ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं।
शिक्षा विभाग रहा आगे, बाकी महकमों में आज आ सकती है 'सूचियों की बाढ़'
अब तक के ट्रांसफर ट्रेंड को देखें तो केवल शिक्षा विभाग सूचियां जारी करने में सक्रिय नजर आया है। विभाग ने बुधवार को जहां 8,300 शिक्षकों के ट्रांसफर किए थे, वहीं गुरुवार को भी डेप्युटेशन के आधार पर 919 व्याख्याताओं, प्राचार्यों और उप प्राचार्यों के तबादला आदेश जारी कर दिए। लेकिन पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे अन्य बड़े विभागों की सूचियां अभी भी अटकी हुई हैं।
क्या फिर बढ़ेगी तारीख?
कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर भी सुगबुगाहट तेज है कि क्या सरकार एक बार फिर ट्रांसफर की अवधि बढ़ाएगी? गौरतलब है कि पहले यह अवधि 19 जून से 5 जुलाई तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 जुलाई किया गया था। यदि आज मुख्यमंत्री स्तर पर इस अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जाता है, तो आज शुक्रवार शाम तक सचिवालय से अलग-अलग विभागों की बड़ी तबादला सूचियों का धमाका होना तय है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


