जस्टिस संजय होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस संजय होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस - विवाद के बीच कॉलेजियम की सिफारिश नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने - विवाद के बीच कॉलेजियम की सिफारिश नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को…

सौजन्य से:- Hindustan
जस्टिस संजय होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
- विवाद के बीच कॉलेजियम की सिफारिश नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने
- विवाद के बीच कॉलेजियम की सिफारिश नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को जारी एक नोटिफिकेशन में जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है। जस्टिस अग्रवाल अभी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे वरिष्ठ जज हैं। राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर लगे शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप के बीच यह सिफारिश सामने आई है। सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट के वकीलों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को कई पत्र लिखकर जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए थे।इसके
अलावा गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वह अभी राजस्थान हाई कोर्ट के जज हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


