जयपुर में ब्रिक्स सम्मेलन की दस्तक, दुनियाभर के अर्थशास्त्री जुटे, जानिए पहले दिन क्या हुआ
BRICS Jaipur: दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले जयपुर कूटनीतिक बैठकों का केंद्र बन गया है। व्यापार, वित्त और पर्यटन मंत्रियों के इस उच्चस्तरीय मंथन में पीयूष गोयल व निर्मला सीतारमण शामिल हो रहे हैं। इन बै…

सौजन्य से:- Navbharat Times
BRICS Jaipur: दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले जयपुर कूटनीतिक बैठकों का केंद्र बन गया है। व्यापार, वित्त और पर्यटन मंत्रियों के इस उच्चस्तरीय मंथन में पीयूष गोयल व निर्मला सीतारमण शामिल हो रहे हैं। इन बैठकों के निष्कर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री स्तर के सम्मेलन में रखे जाएंगे।
जयपुर: अगले माह नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले जयपुर वैश्विक कूटनीतिक और आर्थिक विमर्श का प्रमुख केंद्र बन रहा है। गुरुवार से गुलाबी नगरी में ब्रिक्स देशों के व्यापार, वित्त और पर्यटन से जुड़े कई उच्चस्तरीय सम्मेलन शुरू हो गए हैं, जिनमें सदस्य देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इन बैठकों में होने वाले विचार-विमर्श के निष्कर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री स्तर पर आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत किए जाएंगे।
पहले दिन केंद्रीय मंत्री हुए शामिल
ब्रिक्स कार्यक्रमों का आगाज गुरूवार को व्यापार एवं उद्योग मंत्रियों की बैठक के साथ हुआ। इसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भाग लिया। जयपुर पहुंचने पर पीयूष गोयल ने कहा कि दो दिवसीय बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मंत्री वैश्विक व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के निष्कर्ष प्रधानमंत्री स्तर पर होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गोयल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
12-13 अगस्त को वित्त मंत्रियों की अहम बैठक
ब्रिक्स कार्यक्रमों के अगले चरण में 12 और 13 अगस्त को वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर की अगुवाई में सदस्य देशों के वित्तीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने, सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने, वित्तीय सहयोग को मजबूत करने तथा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी। यह बैठक ब्रिक्स देशों के आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
19 से 22 अगस्त तक पर्यटन पर होगा मंथन
इसके बाद 19 से 22 अगस्त के बीच जयपुर में पर्यटन सहयोग को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें सदस्य देशों के बीच पर्यटन साझेदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नए पर्यटन अवसरों को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग ने विदेशी प्रतिनिधियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी तैयार किए हैं।
राजस्थानी संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी से रूबरू होंगे प्रतिनिधि
बैठकों के साथ-साथ विदेशी प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही आतिथ्य का अनुभव भी कराया जाएगा। गुरूवार को प्रतिनिधियों के सम्मान में रामबाग पैलेस में विशेष रात्रिभोज आयोजित किया गया। वहीं, शुक्रवार सुबह प्रतिनिधिमंडल सिटी पैलेस स्थित बारादरी रेस्तरां में पारंपरिक राजस्थानी नाश्ते का आनंद लेगा। इसके बाद उन्हें जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News: छात्रसंघ चुनाव पर एबीवीपी- पुलिस भिड़ी, उदयपुर में एबीवीपी- एनएसयूआई आमने सामने

2015 में राजस्थान में दलित की हत्या के मामले में सभी 40 आरोपी बरी,जानिए पूरा मामला


