होमक्राइमबीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस
क्राइम

बीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर में SI भर्ती परीक्षा के दौरान स्मैक तस्कर संदेश सिद्ध ने फर्जी एडमिट कार्ड से शामिल होने का प्रया…

ETV Bharat के अनुसार6 अगस्त 2026 को 09:15 pm बजे
बीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

सौजन्य से:- ETV Bharat

बीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर में SI भर्ती परीक्षा के दौरान स्मैक तस्कर संदेश सिद्ध ने फर्जी एडमिट कार्ड से शामिल होने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ा.

Published : August 6, 2026 at 3:13 PM IST

बीकानेर: राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PMT/PET) के दौरान बीकानेर में फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है. स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कथित रूप से फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करवाकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने और न्यायालय से राहत लेकर फरार होने की योजना बनाई. हालांकि, भर्ती अधिकारियों की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया, अब भर्ती बोर्ड के आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.

जमानत नहीं मिलने पर रचा षड्यंत्र: आईजी ओमप्रकाश के अनुसार आरोपी संदेश सिद्ध, निवासी मालासर (बीकानेर), मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार है. उसने स्वयं को SI भर्ती का अभ्यर्थी बताते हुए न्यायालय से शारीरिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी. न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने की अनुमति दी, जब आरोपी पुलिस अभिरक्षा में PMDS मैदान पहुंचा तो भर्ती अधिकारियों को उसके दस्तावेजों पर संदेह हुआ. एडमिट कार्ड का मिलान करने पर कई विसंगतियां सामने आईं. गहन जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी एडमिट कार्ड बनवाया था.

इसे भी पढ़ें- मोबाइल ऐप से बनाया फर्जी एडमिट कार्ड, परीक्षा देने पहुंचा युवक अफीम के साथ गिरफ्तार

तुरंत पकड़ी गई चालाकी: मामले की सूचना मिलते ही भर्ती बोर्ड के आईजी ओमप्रकाश, बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा और आईपीएस प्रह्लाद कृष्णिया ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज और हेराफेरी के प्रयास को लेकर अलग से एफआईआर दर्ज की जाएगी. मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी करेंगे.

अब उठ रहे बड़े सवाल: इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए कि आखिर SI भर्ती के फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड इतनी आसानी से कैसे बन गया. फर्जी एडमिट कार्ड किसने तैयार किया और कहां से बनवाया गया? क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या साइबर नेटवर्क काम कर रहा है? अब इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी जांच की जाएगी.

रेंज आईजी ने बताया कि जांच में पुलिस आरोपी के साथ ही उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसने फर्जी एडमिट कार्ड तैयार किया. जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आईजी ओमप्रकाश का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और पुलिस की तत्परता से आरोपी बच नहीं पाया और पकड़ा गया.

इसे भी पढ़ें- फर्जी खेल प्रमाण पत्र से नौकरी: ताइक्वांडो अकादमी संचालक गिरफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें