डॉक्टर सिन्हा एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक बने
डॉक्टर सिन्हा एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक बने डॉक्टर की मौत के बाद एम्स जोधपुर में चिकित्सा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस स्थिति के मद्देनजर प्रशासनिक बदलाव किया है। डॉ. संजीव…

सौजन्य से:- livehindustan.com
डॉक्टर सिन्हा एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक बने
डॉक्टर की मौत के बाद एम्स जोधपुर में चिकित्सा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस स्थिति के मद्देनजर प्रशासनिक बदलाव किया है। डॉ. संजीव सिन्हा को नए कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है जबकि डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
- डॉक्टर की मौत के बाद भारी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर बाद केंद्र ने प्रशासनिक फेरबदल किया नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स जोधपुर में एक डॉक्टर की मौत के बाद चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव का आदेश दिया। साथ ही एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा को अगले आदेश तक एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान संस्थागत जवाबदेही और रेजिडेंट डॉक्टरों के कल्याण से जुड़ी मांगें उठाईं।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी को तुरंत मंत्रालय को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यकारी निदेशक की मदद करने और मरीजों की देखभाल, छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों के कल्याण, एकेडमिक मामलों और संस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर मिलकर काम करने के लिए पांच सदस्यों वाली संकाय समिति बनाई जाए। डॉ. सिन्हा को मरीजों की देखभाल की सेवाओं, एकेडमिक गतिविधियों, छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों के कल्याण और संस्था के ज़रूरी कामकाज को बिना किसी रुकावट के जारी रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


