उदयपुर में गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हंगामा, सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग
उदयपुर में गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हंगामा, सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग गोवंश का शव मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन. जानिए पूरा मामला... Published : June…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हंगामा, सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग
गोवंश का शव मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन. जानिए पूरा मामला...
Published : June 26, 2026 at 4:17 PM IST
उदयपुर: गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोवंश का आधा जला हुआ शव मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने गीतांजलि अस्पताल रोड स्थित नेला तालाब के पास सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है. सूचना मिलने पर गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. करीब डेढ़ घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग उठाई.
पढे़ं : Ruckus in Chaksu : दो पक्षों के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, राडोली सरपंच सहित कई गिरफ्तार
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दो दिन के भीतर तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
जय श्रीकाली कल्याण शक्तिपीठ के गादीपति डॉ. हेमंत जोशी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो लोग ऐसे अपराध में शामिल हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में कानून का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर गोवंश की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


