जयपुर नगर निगमः डिप्टी मेयर को लेकर बीजेपी में मंथन जारी, महिला चेहरे की पैरवी भी हुई तेज
जयपुर नगर निगमः डिप्टी मेयर को लेकर बीजेपी में मंथन जारी, महिला चेहरे की पैरवी भी हुई तेज बीजेपी महापौर पद पर पुरुष और उप महापौर पद पर महिला को जिम्मेदारी देती है तो ये जयपुर निगम में अहम बदलाव माना जाएगा. Published : Se…

सौजन्य से:- etvbharat.com
जयपुर नगर निगमः डिप्टी मेयर को लेकर बीजेपी में मंथन जारी, महिला चेहरे की पैरवी भी हुई तेज
बीजेपी महापौर पद पर पुरुष और उप महापौर पद पर महिला को जिम्मेदारी देती है तो ये जयपुर निगम में अहम बदलाव माना जाएगा.
Published : September 23, 2026 at 1:04 PM IST
जयपुर : जयपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के सुनील कोठारी का नाम तय होने के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई. महापौर पद पर परकोटे के चेहरे को मौका मिलने के बाद अब डिप्टी मेयर पद के लिए आउटर जयपुर के साथ सामाजिक समीकरण साधने वाले चेहरे की तलाश है. इसी बीच बीजेपी के भीतर महिला डिप्टी मेयर बनाए जाने की मांग भी सामने आने लगी है.
जयपुर नगर निगम के इतिहास में अब तक उप महापौर के पद पर किसी महिला का निर्वाचन नहीं हुआ है. ऐसे में इस बार महिला को उप महापौर बनाए जाने की चर्चा नए राजनीतिक बदलाव की ओर संकेत कर रही है. नगर निगम में बहुमत वाली बीजेपी यदि महापौर पद पर पुरुष और उप महापौर पद पर महिला को जिम्मेदारी देती है तो ये जयपुर निगम में महिला नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव माना जाएगा.
पढ़ें: जयपुर की नई शहरी सरकार : एक ही सदन में दिखेगा Gen Z का जोश और 67 साल का अनुभव
कुसुम यादव बोलीं- पुरुष और महिला का कंबीनेशन बेहतर रहेगा: पूर्व महापौर कुसुम यादव ने डिप्टी मेयर पद पर महिला को मौका देने की पैरवी की. उन्होंने कहा, बीजेपी ही नारी शक्ति वंदन कानून लाई है. ऐसे में डिप्टी मेयर पद महिला को देना अच्छा संदेश हो सकता है. महिलाओं में प्रबंधन का अनुभव होता है. वे घर से मैनेजमेंट के गुर सीखती हैं. महिलाएं सरकार और बड़े संस्थानों का नेतृत्व कर सकती हैं. कुसुम यादव ने कहा, यदि एक पद पर पुरुष और दूसरे पर महिला आती है तो ये अच्छा कंबीनेशन हो सकता है. हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि संगठन सर्वोपरि है. पार्टी सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही निर्णय लेगी. जिसे भी डिप्टी मेयर बनाया जाएगा, वो जयपुर का ही होगा और उसे शहर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए.
राखी राठौड़ ने भी महिला नेतृत्व को बताया मजबूत विकल्प : भाजपा की राजस्थान महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने भी डिप्टी मेयर पद पर महिला को मौका देने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, महिलाओं ने अलग-अलग जिम्मेदारियों में नेतृत्व क्षमता साबित की. जब भी महत्वपूर्ण पदों पर मौका मिला, उन्होंने अच्छा काम किया. राठौड़ ने कहा, एक महिला डिप्टी मेयर भी वही काम कर सकती है, जिसकी अपेक्षा पुरुष डिप्टी मेयर से होती है. उन्होंने कहा, बीजेपी संगठन स्तर से महिलाओं को तैयार कर रहा है. महिलाएं जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
ओपन सीटों पर महिलाओं को टिकट मिलने का दिया उदाहरण: राखी राठौड़ ने कहा, पहले जिस अनुपात में आरक्षण होता था, उसी के अनुसार महिलाओं को टिकट मिलता था. इस बार ओपन फॉर ऑल सीटों पर भी महिलाओं को टिकट दिया गया. जयपुर में अब तक कोई महिला डिप्टी मेयर नहीं रही, लेकिन महिलाओं की नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आने वाले समय में ये बदलाव देखने को मिल सकता है.
भाजपा की नजर आउटर जयपुर पर: बीजेपी के भीतर डिप्टी मेयर पद के लिए आउटर जयपुर से चेहरा उतारने की चर्चा भी है. राजनीतिक विश्लेषक विवेकानंद शर्मा ने बताया कि सुनील कोठारी के परकोटे से होने के चलते पार्टी सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधने के लिए आउटर क्षेत्र के पार्षद को मौका देने पर विचार कर सकती है. राजपूत, ब्राह्मण, सैनी और यादव समाज से जुड़े कई नामों पर अलग-अलग स्तर पर चर्चा की जा रही है. विश्लेषक विवेकानंद शर्मा ने ओबीसी समीकरण को भी आधार बनाने की ओर इशारा किया.
कांग्रेस ने अभी नहीं खोले पत्ते : भाजपा में डिप्टी मेयर पद के संभावित नामों पर मंथन की चर्चा है. वहीं कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस महापौर चुनाव के परिणाम के बाद ही डिप्टी मेयर पद को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करेगी. ऐसे में महापौर चुनाव के साथ ही डिप्टी मेयर के लिए सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक समीकरण भी जयपुर नगर निगम की सियासत में अहम रहने वाले हैं.
पढ़ें: शहर की सरकार में बुनियादी मुद्दों पर जीते पार्षद, जनता के मुद्दों को बताया अपनी प्राथमिकता
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


