एमआईटी: सैनिक कोटे में गलत दाखिला लेने पहुंचा छात्र धराया
एमआईटी: सैनिक कोटे में गलत दाखिला लेने पहुंचा छात्र धराया मुजफ्फरपुर में बीटेक प्रथम वर्ष का दाखिला शुरू हुआ, पहले दिन 80 छात्रों ने नामांकन कराया। छात्र ने सैनिक कोटे में गलत आवेदन भरा था। रैगिंग के डर के कारण छात्रों म…

सौजन्य से:- Hindustan
एमआईटी: सैनिक कोटे में गलत दाखिला लेने पहुंचा छात्र धराया
मुजफ्फरपुर में बीटेक प्रथम वर्ष का दाखिला शुरू हुआ, पहले दिन 80 छात्रों ने नामांकन कराया। छात्र ने सैनिक कोटे में गलत आवेदन भरा था। रैगिंग के डर के कारण छात्रों में घबराहट थी। हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट ने अतिथि शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में मंगलवार से बीटेक प्रथम वर्ष का दाखिला शुरू हो गया। दाखिला के पहले दिन 80 छात्रों ने नामांकन कराया। पहले दिन 185 छात्र दाखिला लेने पहुंचे। सैनिक कोटे में दाखिला लेने पहुंचे एक छात्र को संदेह के आधार पर रोका गया। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि वह सैनिक परिवार से नहीं है। इसके बाद उसका नामांकन रोक दिया गया। छात्र ने बताया कि उसने गलती से आवेदन में सैनिक कोटा भर दिया था। इस कोटे के लिए सैनिक परिवार से होना जरूरी है, उसे जानकारी नहीं थी। छात्र इलेक्ट्रिकल ब्रांच में दाखिला लेने पहुंचा था। पहले दिन 104 छात्रों ने अपने ब्रांच और कॉलेज अपग्रेड कराये। एमआईटी में दाखिले का पहला राउंड 9 जुलाई तक चलेगा। दूसरा राउंड 20 और 21 जुलाई को होगा.
दाखिले के लिए छात्रों की भीड़
एमआईटी में बीटेक में दाखिला लेने के लिए सुबह से ही छात्र कॉलेज पहुंचते रहे। दाखिला लेने के लिए शिक्षकों की टीम बनायी गई थी। सुबह से देर शाम तक छात्रों की काउंसिलिंग होती रही। रात 10 बजे नामांकन खत्म हुआ। इस दौरान नामांकन शाखा के कर्मचारी और रजिस्ट्रार कार्यालय में मौजूद रहे। एमआईटी में इस वर्ष 540 सीटों पर दाखिला लिया जाना है.
रैगिंग का डर
परिसर में रैंगिंग का सता रहा था डर. एमआईटी में दाखिले के पहले दिन कई छात्रों को रैगिंग का डर सता रहा था। कई छात्र अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। कई छात्र अभिभावकों के साथ आये थे। इसके बाद भी उनमें डर था। हालांकि, एमआईटी प्रशासन ने रैगिंग रोकने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों को परिसर में रहने का निर्देश दिया था। एमआईटी में बीटेक एडमिशन के साथ बीटेक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी थी, इसलिए छात्रों की काफी भीड़ थी। एमआईटी परिसर के अलावा कैंपस के बाहर भी बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.
हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन
हॉस्टल आवंटन के लिए निकले आवेदन. एमआईटी में हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन मंगलवार को जारी किये गये। यह आवंटन वर्ष 2023 बैच के छठे सेमेस्टर के लिए है। छात्रों को आठ जुलाई तक अपने आवेदन जमा कर देने हैं। छात्रों को कॉलेज के आईकार्ड और अंकपत्र व नो ड्यूज प्रमाणपत्र के साथ आवेदन जमा करने हैं। एमआईटी प्रशासन ने हॉस्टल एच-3 और एच-4 के लिए आवेदन मांगे हैं.
हाईकोर्ट का फैसला
हाईकोर्ट से तीन अतिथि शिक्षकों के पक्ष में आया फैसला. एमआईटी के फार्मेसी विभाग के तीन अतिथि शिक्षकों के पक्ष में हाईकोर्ट से फैसला आया है। इन अतिथि शिक्षकों ने कॉलेज से हटाने के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने एमआईटी के द्वारा अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन को भी कोर्ट में चुनौती दी थी। कई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अतिथि शिक्षकों के पक्ष में फैसला दिया है.
सूत्रों ने बताया एमआईटी के फार्मेसी विभाग में शिक्षकों के स्वीकृत पद 11 हैं। 11 पद के एवज में 12 शिक्षक वहां पढ़ा रहे थे। 12वें शिक्षक बायोलॉजी के थे। सितंबर 2025 में सरकार ने फार्मेसी में शिक्षकों के स्वीकृत पद कम कर नौ कर दिये, लेकिन एमआईटी प्रशासन से शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की। उनका भुगतान बंद हो गया। पिछले दिनों एमआईटी प्रशासन ने अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए वॉक इन इंटरव्यू के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के विरोध में अतिथि शिक्षकों ने याचिका दायर की थी.
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


