होम›शिक्षा-करियर›जयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को डोटासरा ने बताया फ्लॉप, बोले, 'सरकारी संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग'
शिक्षा-करियर

जयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को डोटासरा ने बताया फ्लॉप, बोले, 'सरकारी संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग'

जयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को डोटासरा ने बताया फ्लॉप, बोले, 'सरकारी संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग' प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा निर्दलीयों की खरीद–फरोख्त की तैयारी कर रही है. Publ…

ETV Bharat के अनुसार9 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को डोटासरा ने बताया फ्लॉप, बोले, 'सरकारी संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग'

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को डोटासरा ने बताया फ्लॉप, बोले, 'सरकारी संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा निर्दलीयों की खरीद–फरोख्त की तैयारी कर रही है.

Published : September 9, 2026 at 6:33 PM IST

जयपुर: प्रदेश में नगर निकाय के दूसरे चरण के लिए आज शाम प्रचार थम गया है. प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया. इस रोड शो को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने फ्लॉप करार दिया और इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताया. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो में 150 सरकारी कार्मिक और 100 भाजपा के कार्यकर्ता भी नहीं थे.

डोटासरा ने बुधवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में रोड शो करके अपनी उपस्थिति दिल्ली में दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि निकाय चुनाव में कोई मुख्यमंत्री रोड शो कर रहा है. इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में रोड शो करके जनता से वोट नहीं मांगे हैं.

पढ़ें: जूली बोले, 'कंप्यूटर क्रांति का भाजपा ने किया था विरोध, एआई को युवा अपने पक्ष में करें इस्तेमाल'

'मुख्यमंत्री ने बौखलाहट में शुरू की नई परिपाटी': डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान में निकाय चुनाव में इस तरह की परिपाटी पहले कभी नहीं रही है. लेकिन मुख्यमंत्री ने बौखलाहट में नई परंपरा शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री जिस तरह शहर–शहर घूम कर रोड शो कर रहे हैं, उससे साफ है कि भाजपा चुनाव को लेकर दबाव में है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने भी परकोटे में रोड शो किया था. उसका नतीजा यह रहा कि कांग्रेस के दो विधायक चुनाव जीत कर आए. अब निकाय चुनाव में भी यहां कांग्रेस चुनाव जीतेगी. पीसीसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रोड शो के जरिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं.

'जिताऊ निर्दलीयों की जानकारी ले रहे एसडीम-कलेक्टर': डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान में प्रत्याशियों की खरीद–फरोख्त का दौर शुरू होने वाला है. मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी एसडीएम और कलेक्टर से जिताऊ निर्दलीयों की जानकारी ले रहे हैं और यह भी पता कर रहे हैं कि कौन निर्दलीय कितने रुपए में बिकेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पता चल जाएगा कि भाजपा कहीं भी बोर्ड बनाने की स्थिति में नहीं है. भाजपा के नेता केवल अनर्गल बयानबाजी करते हैं. वोट देने के लिए लोगों को डरा धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे जनता को धमका रहा है कि अगर भाजपा को वोट नहीं दिया, तो उन्हें यहां रहने नहीं दिया जाएगा. भाजपा बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.

पढ़ें: डोटासरा का आरोप, '10 नगर निगमों में से एक में भी महापौर का पद एससी-एसटी के लिए आरक्षित नहीं'

'आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ का आरोप': डोटासरा ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से ही आरक्षण खत्म करने, संविधान को बदलने की बात चल रही है. इसीलिए कांग्रेस ने प्रदेश में आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ का गठन किया है. नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित आयोग ने भी आंकड़ों में हेर फेर कर ओबीसी आरक्षण कम करने का काम किया है. 309 नगरीय निकायों में कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई. एससी-एसटी वर्ग के लिए एक भी बड़ा नगर निकाय रिजर्व नहीं है. जबकि ओबीसी के लिए केवल एक निकाय आरक्षित किया गया है. उन्होंने कहा कि यह आरक्षण प्राप्त करने वाले वर्गों के साथ बड़ा धोखा है. राजस्थान की जनता निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें