नेपाल में बाढ़ से त्राहिमाम, राजस्थान के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में बाढ़ से त्राहिमाम, राजस्थान के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल…

सौजन्य से:- ABP News
नेपाल में बाढ़ से त्राहिमाम, राजस्थान के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए.
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, बाढ़ की वजह से अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से ज्यादा लोग लापता हैं. वहीं, राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए.
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी संपर्क किया जा सकता है. विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संबंधित जानकारी आईपी नंबर 28888 या ई-मेल के माध्यम से भी साझा की जा सकती है.
जयपुर: तबेले के बाद अब पिंजरे में स्कूल! कूड़े के पास पढ़ रहे 86 बच्चे, सिर्फ 1 है टीचर
नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही
आपको बता दें कि बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ ने जमकर तांडव मचाया है. पानी का उफान शहरों और गांवों तक पहुंच गया है. तिब्बती इलाके से आई बाढ़ में कहीं पुल पानी में बह गया, तो कहीं सड़कें सैलाब में समा गईं, कहीं कारें और ट्रक पानी के तेज बहाव में बहते नजर आए. बताया गया है कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ में करीब 160 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 133 भारतीय नागरिकों समेत 750 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. इनमें 105 भारतीय शामिल हैं.
त्रिशूली नदी में बाढ़ ने मचाई तबाही
एनडीआरआरएमए यानी राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नेपाल-तिब्बत सीमा पर लेंडे नदी में पानी बढ़ने और चट्टानों के खिसकने से रसुवा जिले के सीमावर्ती शहर तिमुरे में भोटे कोशी के रास्ते त्रिशूली नदी में भीषण बाढ़ आ गई. जिसके बाद बाढ़ का पानी नदी के रास्ते नुवाकोट, चितवन, गोरखा, तनहुं और नवलपरासी पूर्व समेत अन्य जिलों तक पहुंच गया. वहीं, नेपाल में तबाही की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो भयावह हैं.
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की छत ढही, बाल-बाल बची 120 बच्चों की जान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


