खाली कुर्सियां दिखाकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल पर कसा तंज, बोले-जनविश्वास नहीं मिलने वाला
जयपुर के सांगानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'सेवा ज्योति कार्यक्रम' में खाली कुर्सियों की तस्वीरें साझा कर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखा हमला बोला। आगामी पंचायत चुनावों से ठीक पहले निशाना साधते हुए उन्होंने क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के सांगानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'सेवा ज्योति कार्यक्रम' में खाली कुर्सियों की तस्वीरें साझा कर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तीखा हमला बोला। आगामी पंचायत चुनावों से ठीक पहले निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है और झूठे वादों से जनविश्वास नहीं मिलने वाला।
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति कार्यक्रम' के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस ने निशाने पर लिया है। दरअसल, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की तस्वीरें साझा करते हुए सियासी तंज कसा है। कार्यक्रम में उन्होंने यह किया है कि सीएम और बीजेपी का जनाधार घट रहा है। लिहाजा कार्यक्रम में कुर्सियां खाली दिख रही है।
सांगानेर में हुआ था 'सेवा ज्योति कार्यक्रम' का आयोजन
जयपुर के सांगानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति कार्यक्रम' का विशाल आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मंच पर मौजूद थे। चूंकि सांगानेर मुख्यमंत्री का अपना गृह विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए इस कार्यक्रम को संगठन और सत्ता दोनों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर जो तस्वीरें , राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने साझा की, उसने सियासी पारा चढ़ा दिया है।
टीकाराम जूली का 'एक्स' पर तीखा तंज
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें कथित तौर पर काफी संख्या में कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यप्रणाली और जनसमर्थन पर गंभीर सवाल खड़े किए।
जानिए क्या लिखा टीकाराम जूली ने X पर
टीकाराम जूली ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि 'भाजपा चाहे मंच सजा ले, झूठे दावों की दुकान खोल ले और प्रचार का कितना भी शोर मचा ले, अब जनता का मिजाज बदल चुका है। नारों, झूठे वादों और दिखावे से अब जनविश्वास नहीं मिलने वाला। आज जयपुर में मुख्यमंत्री जी के अपने विधानसभा क्षेत्र की ये तस्वीरें सत्ता को आईना दिखा रही हैं। जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है। झूठ के सहारे राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती, जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।'
आगामी पंचायत चुनावों से जोड़ा जा रहा सियासी कनेक्शन
नेता प्रतिपक्ष की ओर से उठाए गए इस मुद्दे को प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंचायत चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री के ही गढ़ में जनसभा के दौरान भीड़ कम जुटना या कुर्सियों का खाली रहना विपक्ष के लिए एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस इस मौके को भुनाकर ग्रामीण इलाकों और स्थानीय निकायों में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। ये एक्स पोस्ट भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर के जंगलों में 'ऑपरेशन शंकर'! 11.76 करोड़ का 7500 से ज्याादा गांजे के पौधे देख NCB भी दंग, किया नष्ट

उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख

जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू - mandsaur teen dies after alleged police custody beating in jaipur


