होम›क्राइम›उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख
क्राइम

उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख

उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख नरेश मीणा का जयपुर कूच स्थगित हुआ. समर्थकों से कही ये बड़ी बात. Published : October 7, 2026 at 10:42 PM IST चाकसू: किसानों की समस्याओं क…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख

सौजन्य से:- ETV Bharat

उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद नरेश मीना का जयपुर कूच स्थगित, हाईवे जाम के बीच बदला रुख

नरेश मीणा का जयपुर कूच स्थगित हुआ. समर्थकों से कही ये बड़ी बात.

Published : October 7, 2026 at 10:42 PM IST

चाकसू: किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे नरेश मीणा के काफिले को शिवदासपुरा टोल नाका पर रोके जाने के बाद बुधवार शाम समर्थकों में रोष देखने को मिला. नरेश मीणा के जयपुर कूच की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समर्थक बरखेड़ा-चंदलाई टोल के पास जुट गए. समर्थकों के जुटने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार : टोल के पास समर्थकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही जयपुर-टोंक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक पहुंच गया. हाईवे पर यातायात बाधित होने से वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबे समय तक वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई.

जाम का असर टोल कर्मचारियों और आसपास काम करने वाले मजदूरों पर भी पड़ा. यातायात बाधित होने के कारण हाईवे पर सामान्य आवाजाही प्रभावित रही. वहीं, जाम को देखते हुए प्रशासन के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई.

पढ़ें : बड़ा बयान : नरेश मीणा बोले- मुझे राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए बार-बार जेल भेजा गया

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी : स्थिति बिगड़ने की सूचना पर ADM सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया. प्रशासन की ओर से समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने और हाईवे पर यातायात बाधित नहीं करने की अपील की गई. इधर, हाईवे पर बढ़ते जाम और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए नरेश मीणा ने भी अपना रुख बदल दिया. जयपुर कूच करने के बजाय उन्होंने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया.

उच्च स्तरीय आश्वासन के बाद जयपुर कूच स्थगित : जानकारी के अनुसार नरेश मीणा को उच्च स्तर पर आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी मांगों पर बातचीत जरूरी है. नरेश मीणा ने कहा, "CM से ही होगी सीधी बात." उनके इस बयान के बाद जयपुर कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. इसके बाद नरेश मीणा टोल से अपने गृह क्षेत्र के लिए वापस रवाना हो गए.

जाम खुलने के बाद यात्रियों को मिली राहत : नरेश मीणा के वापस लौटने और समर्थकों के हटने के बाद हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ. करीब 5 किलोमीटर लंबे जाम के खुलने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली. पुलिस-प्रशासन की निगरानी में हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया गया. किसानों की समस्याओं को लेकर नरेश मीणा का आंदोलन आगे भी जारी रहने की बात कही गई है. हालांकि, बुधवार को हाईवे जाम और यातायात व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने जयपुर कूच स्थगित कर दिया और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें