उदयपुर में भाजपा ने सिंघवी को बनाया प्रत्याशी, प्रतापगढ़ में 'रूठों' को मनाना ही होगा, देखें संभाग का लेखा–जोखा
उदयपुर में भाजपा ने सिंघवी को बनाया प्रत्याशी, प्रतापगढ़ में 'रूठों' को मनाना ही होगा, देखें संभाग का लेखा–जोखा उदयपुर में महापौर पद के लिए प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट के नामों को लेकर पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही थी. P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में भाजपा ने सिंघवी को बनाया प्रत्याशी, प्रतापगढ़ में 'रूठों' को मनाना ही होगा, देखें संभाग का लेखा–जोखा
उदयपुर में महापौर पद के लिए प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट के नामों को लेकर पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही थी.
Published : September 16, 2026 at 6:06 PM IST
उदयपुर: प्रदेश के उदयपुर संभाग में भी नगर निकाय चुनाव के तहत उदयपुर, चितौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में महापौर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए के लिए नामांकन दाखिल किया गया. उदयपुर में भाजपा ने पारस सिंघवी को मेयर प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस ने पूनम कुंवर का नाम दिया है.
उदयपुर: नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर भाजपा में चल रही खींचतान के बीच बुधवार को पार्टी ने पारस सिंघवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. नामांकन की अंतिम समय सीमा से करीब दो घंटे पहले सिंघवी के नाम पर मुहर लगी. इसके बाद उन्होंने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नगर निगम पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. सिंघवी के नामांकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व महापौर जीएस टांक, रजनी डांगी, चंद्रसिंह कोठारी और पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत सहित कई नेता मौजूद रहे.
अंदरूनी खींचतान के बाद बदला समीकरण: महापौर पद के लिए प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट के नामों को लेकर पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही थी. दोनों नामों पर अलग-अलग नेताओं के समर्थन और विरोध के बीच विवाद बढ़ता गया. बताया गया कि इसी गतिरोध के चलते संगठन स्तर पर पारस सिंघवी के नाम को आगे बढ़ाया गया. इस बार आधा दर्जन से अधिक दिग्गज दावेदारों के मैदान में होने से पार्टी के भीतर खींचतान बनी हुई थी. नामांकन के दौरान पारस सिंघवी भावुक नजर आए. उन्होंने मौजूद पूर्व महापौर और पूर्व सभापति से आशीर्वाद लिया. समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, जबकि टाउनहॉल परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया.
उधर, कांग्रेस की तरफ से पूनम कुंवर मेयर की प्रत्याशी के रूप में नामाकंन कर दिया है. पूनम कुंवर शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ की पत्नी हैं. इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पार्टी के अंदर मेयर प्रत्याशी के नाम पर माथामच्ची होती रही.
राजसमंद: नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा ने अनिता पालीवाल को प्रत्याशी बनाया है. शिशुपाल चौधरी के प्रस्ताव पर पालीवाल ने नामांकन दाखिल किया. निकाय चुनाव प्रभारी सुशील कटारा भी मौजूद रहे. नगर कांग्रेस पार्षद मोहन कुमावत, चुन्नीलाल पंचोली और भूरालाल कुमावत ने भी नामांकन किया है.
आमेट नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर चुनाव: आमेट नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शौर्य मेवाड़ा ने नामांकन भरा. वहीं भाजपा के दिनेश सरनोत को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया. दोनों प्रत्याशी उपखंड अधिकारी राजेश मीणा के समीप प्रस्तुत हुए और नामांकन दाखिल किया. इस दौरान भाजपा विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मैवाडा सहित दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
चित्तौड़गढ़: नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा के तीन प्रमुख दावेदारों अनिल ईनाणी, सुदर्शन रामपुरिया और शैलेंद्र झंवर ने आवेदन दाखिल किए. बाद में भाजपा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने अनिल ईनाणी के नाम का सिम्बोल सौंपा. वहीं कांग्रेस की ओर से सभापति के लिए एक मात्र आवेदन नगेंद्र सिंह राठौड़ ने दाखिल किया. गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं. इनमें से भाजपा के 33, कांग्रेस के 23 और 4 निर्दलीय जीते हैं.
भाजपा चुनाव प्रभारी धर्म नारायण जोशी ने कहा कि शहर की सरकार के लिए मतदाताओं ने भाजपा को बहुमत दिया है और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोपहर तक पार्टी और संगठन द्वारा एक नाम पर सहमति बना ली है. इधर, सभापति पद के नामांकन को लेकर कांग्रेस के पार्षद पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाडावत ने दावा किया कि शहर का विकास कांग्रेस राज में ही हुआ है. ऐसे में उन्हें आस है कि निर्दलीय पार्षदों के साथ ही भाजपा के पार्षद भी उन्हें समर्थन दे सकते हैं. ऐसे में उन्हें आस है कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बन सकता है.
डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति पद के लिए 3 नामांकन पेश किए गए हैं. इसमें भाजपा से प्रभु पंड्या, सुशीला गुप्ता ने नामांकन भरे हैं. हालांकि पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है. इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. वही कांग्रेस से भरत नागदा का एक नामांकन आया है.
प्रतापगढ़: नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से ज्योति सोनी ने नामांकन भरा. वार्ड 13 से ज्योति सोनी ने भाजपा की समता डोसी को 343 वोटों से हराया था. भाजपा की ओर से मनीषा जैन ने सभापति पद के लिए नामांकन किया. प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों में कांग्रेस के पास 20 सीटें हैं. जबकि भाजपा के पास 17 सीटें ही हैं. इसके चलते दोनों दलों की नजरें निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हैं. तीन निर्दलीयों में से दो भाजपा के बागी हैं और एक कांग्रेस का बागी है. इस तरह से दोनों ही दलों को निर्दलीयों को मनाना होगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


