होमशिक्षा-करियरब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत
शिक्षा-करियर

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत इस सम्मेलन में ब्रिक्स और साझेदार देशों के करीब 15 वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधि और राजनयिक हिस्सा लेंगे. Published : August 7, 2026 a…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 01:15 pm बजे
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत

सौजन्य से:- ETV Bharat

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत

इस सम्मेलन में ब्रिक्स और साझेदार देशों के करीब 15 वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधि और राजनयिक हिस्सा लेंगे.

Published : August 7, 2026 at 6:06 PM IST

उदयपुर: ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा आयोग के प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का शुक्रवार को उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया. इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और रूस के प्रतिनिधि सबसे पहले लेकसिटी पहुंचे. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर सभी मेहमानों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगा, माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्य के साथ स्वागत किया गया. मेहमानों के स्वागत और एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था पर्यटन विभाग ने संभाली. इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने निभाई.

पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि इस साल ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता भारत कर रहा है. सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले देश के अलग-अलग शहरों में कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में 8 अगस्त को उदयपुर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा आयोग के प्रमुखों का सम्मेलन होगा. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में ब्रिक्स और साझेदार देशों के करीब 15 वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधि और राजनयिक हिस्सा लेंगे.

पढ़ें: BRICS Summit 2026 : प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण, मेहमानों का शानदार स्वागत

बैठक में व्यापार, प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग, नई तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास, शोध, स्टार्टअप और वैश्विक साझेदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी. 8 अगस्त को दिनभर सम्मेलन चलेगा. इसके बाद 9 अगस्त को सभी प्रतिनिधियों के लिए उदयपुर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है. इस दौरान उन्हें सिटी पैलेस, जगमंदिर, सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस) और फतेहसागर झील घुमाया जाएगा. इसके बाद सभी प्रतिनिधि उदयपुर से रवाना होंगे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें