जोधपुर: तेजस में उड़े जापानी एयर चीफ, जोधपुर में दिखी दोस्ती की नई उड़ान
जोधपुर: तेजस में उड़े जापानी एयर चीफ, जोधपुर में दिखी दोस्ती की नई उड़ान जनरल ताकेहिरो मोरीता ने भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. एयर चीफ मार्शल ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास का महत्व…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर: तेजस में उड़े जापानी एयर चीफ, जोधपुर में दिखी दोस्ती की नई उड़ान
जनरल ताकेहिरो मोरीता ने भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. एयर चीफ मार्शल ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया.
भारत और जापान के बीच संयुक्त हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और आपसी विश्वास की नई तस्वीर पेश कर रहा है. अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरीता ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया.
जनरल ताकेहिरो मोरीता ने कहा कि भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच वर्षों से विश्वास, मित्रता और सहयोग लगातार मजबूत हुआ है. ‘वीर गार्जियन’ दोनों देशों के बीच दूसरा द्विपक्षीय लड़ाकू विमान अभ्यास है और इस बार पहली बार जापानी लड़ाकू विमानों की भारत में तैनाती हुई है. उन्होंने कहा कि 2018 में शुरू हुए द्विपक्षीय अभ्यासों के बाद दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को लगातार आगे बढ़ाया है.
AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...'
'दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का महत्व बढ़ा'
जनरल मोरीता ने कहा कि भारत और जापान मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं. बदलते रणनीतिक माहौल में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का महत्व बढ़ रहा है. उन्होंने भारतीय वायुसेना को जापान का महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर यूनिट स्तर तक आदान-प्रदान और संयुक्त गतिविधियों से दोनों सेनाओं के बीच समझ और विश्वास मजबूत हुआ है.
'वीर गार्जियन-2026' भारत-जापान के संबंधों की महत्वपूर्ण उपलब्धि
वहीं एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ‘वीर गार्जियन-2026’ को भारत-जापान संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि 2024 के ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास के दौरान खराब मौसम के कारण जापानी लड़ाकू विमान भारत नहीं पहुंच सके थे, लेकिन इस बार जापानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय धरती से संचालन कर उस कमी को पूरा किया है.
जनरल ताकेहिरो मोरीता ने तेजस से भरी उड़ान
अभ्यास के दौरान सबसे खास क्षण तब आया, जब जनरल ताकेहिरो मोरीता ने भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. एयर चीफ मार्शल ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि तेजस के साथ भारत का रक्षा विमानन उद्योग, अनुसंधान एवं विकास और उत्पादन क्षमता भी आगे बढ़ रही है. तेजस मार्क-2 और AMCA जैसे कार्यक्रम भारतीय रक्षा विमानन के लिए महत्वपूर्ण हैं.
भारत-जापान संबंधों के लिए ‘आपत्सु मित्रम्’
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारत-जापान संबंधों के लिए ‘आपत्सु मित्रम्’ और जापानी शब्द ‘किजुना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि साझा अनुभव, आपसी सम्मान और संयुक्त प्रशिक्षण से दोनों देशों की वायु सेनाओं के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘वीर गार्जियन-2026’ केवल सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच आपसी सीख, बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी और वायु योद्धाओं के बीच दोस्ती को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है.
'कान खोलकर सुन लो...', मिड डे मील के चावल में मिले कंकर को भड़के CJP के आशुतोष रांका
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2022 Mahindra XUV700 कार जयपुर में ₹21 लाख में - CarDekho

Small industries crucial in employment generation, nation-building: Rajasthan CM - Daily Excelsior

Rajasthan CM announces ₹370 crore infra push for industrial growth


