राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, लेकिन निर्दलीयों ने दिया भजनलाल को झटका
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, लेकिन निर्दलीयों ने दिया भजनलाल को झटका ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 6 नगर निगमों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस अजमेर, बीकानेर और पाली में आगे चल रही है। नगर परिषद की बात…

सौजन्य से:- livehindustan.com
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, लेकिन निर्दलीयों ने दिया भजनलाल को झटका
ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 6 नगर निगमों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस अजमेर, बीकानेर और पाली में आगे चल रही है। नगर परिषद की बात करें तो भाजपा 21 और कांग्रेस 16 में आगे है।
Rajasthan Municipal Election Result 2026: राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। अपने इस कार्यकाल का आधा समय पूरा कर चुकी भाजपा के लिए निकाय चुनावों के नतीजे बड़ी राहत लेकर आए हैं। मतगणना के अब तक मिले रुझानों के अनुसार राजस्थान के अधिकांश शहरी निकायों में भाजपा बहुमत पाती दिख रही है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक निकाय चुनावों में देरी को लेकर सरकार की आलोचना हो रही थी। समाचार लिखे जाने तक सामने आए रुझानों ने भाजपा के पक्ष में माहौल साफ कर दिया है।
जानें रुझानों का हाल
राजस्थान के कुल 309 शहरी स्थानीय निकायों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिका शामिल हैं। यहां चुनाव हुए थे। ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 6 नगर निगमों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस अजमेर, बीकानेर और पाली में आगे चल रही है। नगर परिषद की बात करें तो भाजपा 21 और कांग्रेस 16 में आगे है। राजस्थान में कुल 252 नगर पालिका है। उनमें से भाजपा 110 और कांग्रेस 95 नगर पालिकिकाओं में बढ़त बनाए हुए है।
निर्दलीय बने किंगमेकर
अजमेर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई निगमों में निर्दलीय किंगमेकर बनकर उभरे हैं। जोधपुर में भाजपा 46 वार्डों के साथ सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस को 43 और निर्दलीयों को 11 वार्डों में बढ़त हासिल है। अलवर में भाजपा 28, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 14 वार्डों में आगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह क्षेत्र पाली में कांग्रेस 29 और भाजपा 21 वार्डों पर आगे है। यहां 15 निर्दलीय प्रत्याशी निर्णायक भूमिका में हैं।
भाजनलाल शर्मा के भरतपुर में झटका
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र भरतपुर नगर निगम में निर्दलीयों ने 38 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा 20 और कांग्रेस 7 वार्डों पर सिमट गई है। अजमेर के 80 वार्डों में से कांग्रेस 37, भाजपा 32 और निर्दलीय 11 वार्डों में आगे हैं। बीकानेर में कांग्रेस 35, भाजपा 21 और निर्दलीय 8 वार्डों पर आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों में से कांग्रेस लगभग 30 और भाजपा 13 वार्डों में आगे चल रही है।
हाल के महीनों में नीट (NEET) पेपर लीक, यूजीसी नियमों को लेकर हुए कॉकरोच आंदोलन के बाद सत्तारूढ़ भाजपा पर दबाव था। लेकिन चुनाव नतीजों से साफ है कि इन मुद्दों का मतदाताओं पर सीमित प्रभाव ही पड़ा।
विपक्ष की अंदरूनी गुटबाजी पड़ी भारी
शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ दल और भाजपा की मजबूत पकड़ रही है। भाजपा ने इन चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी की, वहीं कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाजी और रैलियों में साझा मंच की कमी का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की अनुपस्थिति ने भी प्रभावित किया है। 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


