राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु होंगे डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, सीकर और बीकानेर विश्वविद्यालयों में भी नियुक्तियां
राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु होंगे डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, सीकर और बीकानेर विश्वविद्यालयों में भी नियुक्तियां राजस्थान विश्वविद्यालय में नये कुलगुरू की नियुक्ति प्रो. अल्पना कटेजा के कार्यकाल की समाप्ति के बाद प्…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु होंगे डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, सीकर और बीकानेर विश्वविद्यालयों में भी नियुक्तियां
राजस्थान विश्वविद्यालय में नये कुलगुरू की नियुक्ति प्रो. अल्पना कटेजा के कार्यकाल की समाप्ति के बाद प्रभावी होगी.
Published : September 25, 2026 at 8:02 AM IST
जयपुर: राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरु पद पर डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत को नियुक्त किया गया है. वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु बनाया गया है. नियुक्तियां राज्य सरकार के परामर्श से की गई हैं.
कोटा यूनिवर्सिटी के कुलगुरु हैं सारस्वत: डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत वर्तमान में कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु हैं. राजभवन के रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 7 जून 2025 को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पद संभाला था. अब उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है. राजस्थान विश्वविद्यालय में उनकी नियुक्ति प्रो. अल्पना कटेजा के कार्यकाल की समाप्ति के बाद प्रभावी होगी. राजभवन के रिकॉर्ड के मुताबिक प्रो. अल्पना कटेजा ने 26 सितंबर 2023 को राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पद संभाला था. उनकी नियुक्ति का कार्यकाल 26 सितंबर 2026 को समाप्त हो रहा है.
तीन विश्वविद्यालयों में नई जिम्मेदारी: डॉ. युद्धवीर सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर का नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है. वहीं प्रो. नरसी राम विश्नोई को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का कुलगुरु बनाया गया है. राज्यपाल सचिवालय के आदेश के अनुसार तीनों नियुक्तियां संबंधित कुलगुरुओं के कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक , इनमें से जो पहले हो, उस अवधि के लिए की गई हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब प्रो. अल्पना कटेजा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सितंबर 2026 तक प्रो. अल्पना कटेजा को कुलगुरु के रूप में दर्ज किया गया था.
नियुक्तियों की स्थिति
- राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर- डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर - डॉ. युद्धवीर सिंह
- महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर - प्रो. नरसी राम विश्नोई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


