डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम में भी बीजेपी ने मारी बाजी, जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए अपने उपमहापौर
डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम में भी बीजेपी ने मारी बाजी, जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए अपने उपमहापौर उपमहापौर चुनाव में कोटा, जोधपुर और जयपुर में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत जर्ज की है. Published : September 26, 2026 at 1:…

सौजन्य से:- ETV Bharat
डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम में भी बीजेपी ने मारी बाजी, जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए अपने उपमहापौर
उपमहापौर चुनाव में कोटा, जोधपुर और जयपुर में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत जर्ज की है.
Published : September 26, 2026 at 1:45 PM IST
|Updated : September 26, 2026 at 5:34 PM IST
जयपुर/कोटा/जोधपुर: जयपुर, कोटा और जोधपुर नगर निगमों के उपमहापौर पदों पर हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने तीनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर अपना एकतरफा दबदबा कायम किया है. जयपुर में सरोज कंवर ने जीत दर्ज कर शहर की पहली महिला उपमहापौर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि जोधपुर में विजय सिंह पंवार और कांग्रेस के बहिष्कार के बीच कोटा में विवेक राजवंशी विजयी रहे.
कोटा में विवेक राजवंशी निर्विरोध निर्वाचित हुए: कोटा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर चुन लिए गए हैं. कांग्रेस ने इस चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार करने का ऐलान किया था और पार्टी की ओर से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया. नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक केवल विवेक राजवंशी का ही एकमात्र नामांकन सामने आया था. इसके बाद दोपहर 2 बजे नाम वापसी की समय सीमा और कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- जयपुर नगर निगम चुनाव: डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग आज, सरोज कंवर और सलमान मंसूरी में टक्कर
जोधपुर में विजय सिंह पंवार जीते: जोधपुर नगर निगम उपमहापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजयसिंह पंवार ने शानदार जीत दर्ज की है. इस कड़े मुकाबले में विजयसिंह पंवार को कुल 52 वोट मिले, जिसके दम पर उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित की. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अब्दुल करीम जानी को 48 वोट प्राप्त हुए. दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए उपमहापौर पद पर अपना कब्जा जमाया.
जयपुर में भी बीजेपी की जीत: जयपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरोज कंवर ने शानदार जीत हासिल करते हुए उपमहापौर का पद अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ ही जयपुर को अपनी पहली महिला उपमहापौर मिल गई हैं. इस चुनावी मुकाबले में बीजेपी के पक्ष में 91 वोट पड़े, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार के खाते में केवल 58 वोट ही आ सके.
इसे भी पढ़ें- कोटा नगर निगम उप महापौर चुनाव: बीजेपी के विवेक राजवंशी निर्विरोध हुए निर्वाचित
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


