आरडीटीएम और मारवाड़ ट्रैवल मार्ट का कर्टेन रेजर, पर्यटन सचिव बोलीं, इमर्सिव टूरिज्म एक्सपीरिएंस विकसित करने की जरूरत
आरडीटीएम और मारवाड़ ट्रैवल मार्ट का कर्टेन रेजर, पर्यटन सचिव बोलीं, इमर्सिव टूरिज्म एक्सपीरिएंस विकसित करने की जरूरत राजस्थान पर्यटन विभाग का कहना है कि जोधपुर के बाद अगला ट्रैवल मार्ट उदयपुर में आयोजित किया जाएगा. Publi…

सौजन्य से:- ETV Bharat
आरडीटीएम और मारवाड़ ट्रैवल मार्ट का कर्टेन रेजर, पर्यटन सचिव बोलीं, इमर्सिव टूरिज्म एक्सपीरिएंस विकसित करने की जरूरत
राजस्थान पर्यटन विभाग का कहना है कि जोधपुर के बाद अगला ट्रैवल मार्ट उदयपुर में आयोजित किया जाएगा.
Published : August 5, 2026 at 10:05 PM IST
जयपुर: राजधानी में बुधवार को छठे राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) और पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट जोधपुर का कर्टेन रेजर आयोजित किया गया. एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने कहा कि राजस्थान में 'इमर्सिव टूरिज्म एक्सपीरिएंस' विकसित करने की जरूरत है. जयपुर में 17 से 19 सितंबर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) आयोजित होगा. वहीं, पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होगा. इस वर्ष की थीम 'स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स' है.
'इमर्सिव पर्यटन अनुभव विकसित करने की जरूरत': पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आयोजित आरडीटीएम के छठे संस्करण और प्रथम मारवाड़ ट्रैवल मार्ट, जोधपुर के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज के पर्यटक केवल पर्यटन स्थलों का भ्रमण नहीं, बल्कि यादगार और गहन अनुभवों की तलाश करते हैं. ऐसे में राजस्थान को निजी क्षेत्र के हितधारकों के साथ मजबूत सहयोग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले और इमर्सिव पर्यटन अनुभव विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, मजबूत कनेक्टिविटी और वन्यजीव, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रचार अभियानों के साथ राज्य पर्यटन को आर्थिक विकास के प्रमुख माध्यम के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है.
आयोजनों के पोस्टर किए लॉन्च: उन्होंने कहा कि पर्यटकों को प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कम प्रसिद्ध और नए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. पर्यटन राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, आजीविका और नए व्यवसाय के अवसर पैदा होते हैं. इस अवसर पर राजस्थान टूरिज्म विभाग और एफएचटीआर के बीच मार्ट्स को लेकर एमओयू हस्ताक्षर भी किए गए. जिसके बाद आरडीटीएम और एमटीएम के औपचारिक पोस्टर लॉन्च किए गए. कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) की ओर से राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है.
अगला ट्रैवल मार्ट उदयपुर में: कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान की पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी आ सकती है. ऐसे में यह ट्रैवल मार्ट्स घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने बताया कि जोधपुर के बाद अगला ट्रैवल मार्ट उदयपुर में आयोजित किया जाएगा. पर्यटन विभाग और राजस्थान सरकार ट्रैवल मार्ट्स के माध्यम से शेखावाटी की फ्रेस्को कला और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन नीति पर कार्य कर रहे हैं. पर्यटन आयुक्त ने बताया कि आरडीटीएम में पिछले वर्ष 20 हजार से अधिक बी-टू-बी बैठकें आयोजित हुई थीं, जबकि इस वर्ष 25 हजार से अधिक बैठकों की उम्मीद है.
'बांदीकुई को 'रेलवे हेरिटेज सिटी' के रूप में करें विकसित': एफएचटीआर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि राजस्थान के पर्यटन को केवल पारंपरिक दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रखते हुए, राज्य के जीवंत मेलों और त्योहारों को भी ट्रैवल एजेंट्स की यात्रा योजनाओं में शामिल किया जाना चाहिए. इससे पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने राजस्थान की पोलो विरासत को अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि अब राज्य में पोलो सीजन लगभग पांच महीने तक चलता है. उन्होंने पारंपरिक गोल्डन ट्रायंगल सर्किट से आगे बढ़कर राजस्थान के टियर-2 और टियर-3 शहरों तथा कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को भी अधिक बढ़ावा देने की बात कही. राज्य की रेल विरासत के बारे में उन्होंने कहा कि राजस्थान के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शनों में शामिल बांदीकुई को 'रेलवे हेरिटेज सिटी' के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है.
वर्ष की थीम 'स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स': एफएचटीआर के सेक्रेटरी जनरल तरुण कुमार बंसल ने बताया कि छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 17 से 19 सितंबर तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा. इसमें देशभर के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े 300 से अधिक हितधारक शामिल होंगे. वहीं, 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट का आयोजन होगा. इस आयोजन में देशभर के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े करीब 125 हितधारकों के उत्साहपूर्ण भागीदारी की उम्मीद है. इस वर्ष की थीम 'स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स' रखी गई है.
पढ़ें: अब दुनिया देखेगी हाड़ौती की खूबसूरती, पहली बार जयपुर से बाहर ट्रैवल मार्ट कोटा में होगा
इस अवसर पर जारा के अध्यक्ष एवं मारवाड़ ट्रैवल मार्ट के चेयरमैन, जेएम बूब ने आगामी मारवाड़ ट्रैवल मार्ट को लेकर कहा, कि इस मार्ट के माध्यम से मारवाड़ क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा. मारवाड़ अपने वन्यजीव, हस्तशिल्प, समृद्ध संस्कृति, लोक संगीत और अन्य विशिष्ट पर्यटन आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है. हमारा उद्देश्य मारवाड़ की अनूठी पहचान को अधिक से अधिक पर्यटकों तक पहुंचाना और क्षेत्र में पर्यटन को नई गति देना है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


