होमक्राइमकांग्रेस ने मांगा बीजेपी सरकार से 'हिसाब', जयपुर में उग्र प्रदर्शन के दौरान चली वॉटर कैनन
क्राइम

कांग्रेस ने मांगा बीजेपी सरकार से 'हिसाब', जयपुर में उग्र प्रदर्शन के दौरान चली वॉटर कैनन

Congress Hisab Mango Rally Jaipur Target Bjp Bhajanlal Govt And Jaipur Nagar Nigam कांग्रेस ने मांगा बीजेपी सरकार से 'हिसाब', जयपुर में उग्र प्रदर्शन के दौरान चली वॉटर कैनन नवभारतटाइम्स.कॉम• Subscribe जयपुर में बदहाल सड़…

Navbharat Times के अनुसार10 अगस्त 2026 को 07:15 pm बजे
कांग्रेस ने मांगा बीजेपी सरकार से 'हिसाब', जयपुर में उग्र प्रदर्शन के दौरान चली वॉटर कैनन

सौजन्य से:- Navbharat Times

Congress Hisab Mango Rally Jaipur Target Bjp Bhajanlal Govt And Jaipur Nagar Nigam

कांग्रेस ने मांगा बीजेपी सरकार से 'हिसाब', जयपुर में उग्र प्रदर्शन के दौरान चली वॉटर कैनन

नवभारतटाइम्स.कॉम•

Subscribe

जयपुर में बदहाल सड़कों और नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने 'हिसाब मांगो रैली' निकालकर प्रदर्शन किया। PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़त हुई। पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया।

जयपुर: प्रदेश की राजधानी जयपुर में आजकांग्रेस की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया गया। बीजेपी सरकार और जयपुर नगर निगम (JMC) के खिलाफ कांग्रेस के इस जोरदार प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस ने जयपुर शहर की बदहाल व्यवस्था, जर्जर सड़कों और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने 'हिसाब मांगो रैली' निकाली।

वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में निकला मार्च

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।

पुलिस से झड़प, वाटर कैनन का प्रयोग

प्रदर्शन के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब बैरिकेड्स पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें