राजस्थान के सरिस्का में दिखा गोल्डन सांभर, जानिए खासियत और महत्व
Sign In Advertisement X राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का में एक तरफ बाघों की संख्या बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ कुछ दिन पहले पर्यटकों को सफेद मोर भी नजर आ…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का में एक तरफ बाघों की संख्या बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ कुछ दिन पहले पर्यटकों को सफेद मोर भी नजर आया था. वहीं अब गंगोरीतोप एरिया में पर्यटक को गोल्डन सांभर नजर आया है. जिसकी तस्वीर पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर ली और इसकी जानकारी सरिस्का प्रशासन को दी.
आपको बता दें कि सरिस्का टाइगर रिजर्व देश के सबसे बड़े और सुंदर टाइगर रिजर्व में से एक है. यहां बाघों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसके अलावा सांभर, चीतल, हिरण, नीलगाय भालू सहित सैकड़ों तरह की प्रजातियों के वन्य जीव पशु पक्षी मौजूद हैं. यहां साल भर घूमने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं.
कुछ दिन पहले सरिस्का के बफर जोन में पर्यटकों को एक सफेद मोर दिखाई दिया. जिसकी फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस बार सरिस्का के जंगल क्षेत्र में गंगोरीतोप एरिया में सफारी के दौरान पर्यटकों को गोल्डन सांभर भी दिखाई दिया. यह देखकर पर्यटक खुश हो गए. पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड ने गोल्डन सांभर की फोटो अपने कमरे में कैद की और मामले की जानकारी सरिस्का प्रशासन को दी.
Advertisement
गर्मियों में बाल उखाड़ देते हैं सांभर
सरिस्का के गाइड चिन्मय में ने बताया कि वो पर्यटक को घूमने के लिए जंगल में गए थे. इस दौरान गंगोरी तोप क्षेत्र में सांभर के एक झुंड में उनको गोल्डन सागर दिखाई दिया. यह सांभर सभी संभार से अलग था. क्योंकि सभी सांभर नर व मादा डार्क ब्राउन कलर के होते हैं. सांभर गर्मी में अपने बालों को उखाड़ देता है. जिससे उनको गर्मी नहीं लगे. सरिस्का के लिए अच्छी बात है. इससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा. वन्य जीव में अनुवांशिक होने वाली बीमारी के कारण उनमें इस तरह के बदलाव होते हैं.
वहीं इस संबंध में सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी सरिस्का के गाइड के माध्यम से मिली है. इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अगर ऐसा है तो इससे यहां आने वाले पर्यटकों को गोल्डन सागर नजर आएगा.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी करनी है? पहले समझें RPSC और RSSB के बीच का अंतर

Rajasthan News: राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी; जयपुर-झुंझुनू में सबसे ज्यादा

राजस्थान के 307 बांध पूरी तरह खाली: 44% पानी ही बचा, सिर्फ 5 फुल; उदयपुर जोन में पिछले साल से बेहतर हालात - Udaipur News


