जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलते दिखे लेकिन वास्तविकता क्या है?
जयपुर के गांव में पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकलने की खबर पर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। लेकिन प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने अभी तक मौके पर पहुंची नहीं।

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
Jaipur News In Hindi: फागी क्षेत्र में एक पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से कुछ चांदी के सिक्के निकलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में खुदाई कर सिक्कों की तलाश शुरू कर दी.
जयपुर के फागी क्षेत्र के चौरू गांव में एक अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि रातों-रात पूरा गांव कथित खजाने की तलाश में जुट गया. बताया जा रहा है कि एक पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से कुछ चांदी के सिक्के निकलने की खबर फैल गई. देखते ही देखते यह चर्चा पूरे गांव में फैल गई कि जमीन के नीचे मुगलकालीन चांदी के सिक्कों का बड़ा खजाना दबा हुआ है. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे और अलग-अलग स्थानों पर खुदाई कर सिक्कों की तलाश शुरू कर दी.
देर शाम शुरू हुई यह हलचल रातभर जारी रही. ग्रामीण टॉर्च और अन्य साधनों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन में दबे कथित खजाने की खोज में जुटे रहे. गांव में महिला, पुरुष, बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि बच्चे भी इस खोज अभियान का हिस्सा बन गए. पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग जमीन के नीचे और भी सिक्के मिलने की संभावना जता रहे हैं.
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
वीडियो में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने का किया गया दावा
इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने का दावा किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि मिले सिक्के काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं और संभव है कि वे मुगलकालीन हों. हालांकि, इस दावे की अब तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है.
फिलहाल प्रशासन या पुरातत्व विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर वापस लौट गई. ऐसे में गांव में अफवाहों और चर्चाओं का दौर जारी है तथा लोग अब भी जमीन के नीचे दबे कथित खजाने की तलाश में जुटे हुए हैं.
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


