होमबिज़नेसराजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन: दिया कुमारी का बड़ा ऐलान
बिज़नेस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन: दिया कुमारी का बड़ा ऐलान

राजस्थान को पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी है. डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने 13 नए स्थलों पर शादियां आयोजित करने का ऐलान किया है, जिनमें शेखावाटी, जैसलमेर, बांसवाड़ा और पुष्कर शामिल हैं.

ABP News के अनुसार20 जुलाई 2026 को 07:31 am बजे
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन: दिया कुमारी का बड़ा ऐलान

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां

Rajsthan News In Hindi: राजस्थान को पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी है. दिया कुमारी ने शेखावाटी, जैसलमेर, बांसवाड़ा, पुष्कर समेत 13 नए स्थलों पर शादियां आयोजित करने का ऐलान किया है.

राजस्थान सरकार राज्य को विश्व स्तर का साल भर चलने वाला वेडिंग टूरिज्म हब बनाने की बड़ी तैयारी कर रही है. डिप्टी सीएम एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि अब शादियों का सीजन सिर्फ नवंबर से अप्रैल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग आयोजित की जाएंगी.

जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (IWTC) सीजन-3 के उद्घाटन समारोह में दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की पर्यटन क्षमता बेजोड़ है, लेकिन अधिकांश वेडिंग गतिविधियां केवल छह महीनों में सिमट जाती हैं. इससे पर्यटन स्थलों और होटल उद्योग पर भारी दबाव पड़ता है.

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ

प्लानर्स, होटल और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों से खास अपील

उन्होंने वेडिंग प्लानर्स, होटल और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों से अपील की कि अप्रैल से अक्टूबर के ऑफ-सीजन में भी बड़े-बड़े वेडिंग फंक्शन, कॉर्पोरेट इवेंट और पर्यटन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.

नए स्थलों को मिलेगी पहचान

दिया कुमारी ने स्पष्ट किया कि डेस्टिनेशन वेडिंग अब जयपुर, उदयपुर और जोधपुर तक सीमित नहीं रहेगी. राज्य के अन्य आकर्षक स्थलों को भी इस मैप पर लाया जाएगा. शेखावाटी की भव्य हवेलियां, जैसलमेर का स्वर्णिम रेगिस्तान, बांसवाड़ा-डूंगरपुर की प्राकृतिक झरनों वाली हरियाली, भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध पक्षी विहार, पुष्कर की पवित्र झील, बीकानेर का रेगिस्तानी माहौल, चित्तौड़गढ़ का ऐतिहासिक किला, सवाई माधोपुर के जंगलों, कुंभलगढ़ का विशाल दुर्ग, राजसमंद, बूंदी और कोटा को नई वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा.

आर्थिक लाभ और रोजगार के नए अवसर

उन्होंने कहा कि वेडिंग टूरिज्म के विस्तार से होटल, ट्रांसपोर्ट, इवेंट मैनेजमेंट, फोटोग्राफी, हस्तशिल्प, स्थानीय कारीगर, म्यूजिशियन और कैटरिंग जैसे कई क्षेत्रों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इससे ऑफ-सीजन में भी पर्यटकों और मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर

दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश से 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए. आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कुंडला दुर्गेश ने विभिन्न राज्यों के बीच पर्यटन सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया. आयोजनकर्ताओं ने इस आयोजन को वेडिंग और पर्यटन उद्योग के लिए वैश्विक साझेदारी का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बताया.

दिया कुमारी ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से राजस्थान न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का पसंदीदा साल भर का वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा. सरकार इन नए स्थलों पर बुनियादी ढांचा, सड़क, सुरक्षा और प्रमोशन पर काम तेज कर रही है.

जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें