होमशिक्षा-करियरजोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानों का संचालन शुरू, शेखावत ने किया यात्रियों का स्वागत, गहलोत पर कसा तंज
शिक्षा-करियर

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानों का संचालन शुरू, शेखावत ने किया यात्रियों का स्वागत, गहलोत पर कसा तंज

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानों का संचालन शुरू, शेखावत ने किया यात्रियों का स्वागत, गहलोत पर कसा तंज यात्रियों के स्वागत के लिए यहां कालबेलिया नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजन किए गए. Published : July 12, 2026 a…

ETV Bharat के अनुसार12 जुलाई 2026 को 06:03 am बजे
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानों का संचालन शुरू, शेखावत ने किया यात्रियों का स्वागत, गहलोत पर कसा तंज

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानों का संचालन शुरू, शेखावत ने किया यात्रियों का स्वागत, गहलोत पर कसा तंज

यात्रियों के स्वागत के लिए यहां कालबेलिया नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजन किए गए.

Published : July 12, 2026 at 10:41 AM IST

जोधपुर : जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से रविवार को उड़ानों का संचालन शुरू हो गया. इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां आने वाली पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्प कुछ भेंट किए. इस दौरान शेखावत में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि संसद क्या काम करवाता है? अब वह जब भी जोधपुर रेल मार्ग, हवाई मार्ग और सड़क मार्ग से आएंगे तो उनको पता चलेगा कि संसद ने क्या काम करवाया है.

उन्होंने कहा कि उनके इस कार्यकाल में जोधपुर से 42 नई ट्रेनें चली हैं. रिंग रोड बना है. जो इलाका उनके समय पानी में डूबा रहता था वहां अब सीमेंटेड रोड बन रहा है. नए एयरपोर्ट के बारे में शेखावत ने कहा कि यह पुराने एयरपोर्ट से कई गुना बड़ा है. यहां यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है. हमारा प्रयास होगा कि जोधपुर से हवाई मार्ग संपर्क अन्य शहरों से लगातार बढ़ता रहे. जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस पर 480 करोड़ की लागत आई है.

पढे़ं. जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल: अगले 35 साल के हिसाब से बना, एक बार में 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे

जोधपुर आए यात्रियों ने बताया कि आज ऐसा लग रहा है कि जैसे जोधपुर भी कोई मेट्रो सिटी बन गया है. इस एयरपोर्ट में सभी तरह की सुविधा दी गई है. बरसों से हमारा सपना था कि जोधपुर का एयरपोर्ट भी भव्य बने. अब हमें उम्मीद है कि जोधपुर की अन्य शहरों से भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिसका लाभ शहर के पर्यटन व्यवसाय और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. यात्रियों के स्वागत के लिए यहां कालबेलिया नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजन किए गए.

रात को भी फ्लाइट के प्रयास : जोधपुर एयरपोर्ट के निदेशक मनोज उनियाल ने बताया कि जोधपुर में 9 फ्लाइट का संचालन एयरपोर्ट से आज से शुरू हो गया है. विंटर सीजन में इनकी संख्या 17 हो जाती है. हमारा प्रयास होगा कि इस विंटर सीजन में जोधपुर से 20 से ज्यादा फ्लाइट चले. इसके अलावा सामान्य दिनों में भी फ्लाइट बढ़ाने के लिए हमने सभी एयरलाइंस कंपनियों को लिखा है. साथ ही हम प्रयास कर रहे हैं कि जोधपुर एयरपोर्ट में रात को भी फ्लाइट का संचालन हो. रात दस बजे तक फ्लाइट जोधपुर पहुंचे इसके प्रयास कर रहे हैं.

पढे़ं. पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, वर्तमान परिसर से सात गुना बड़ा

5 लिफ्ट, 3 कन्वेयर बेल्ट, 3 लाउंज बने :

- नए टर्मिनल में प्रथम तल आने-जाने के लिए एस्केलेटर 5 लिफ्ट होगी, छह एयरोब्रिज बनाए गए हैं.

- 240 यात्रियों के लिए चार्जिंग पॉइंट वाली चेयर लगाई गई हैं.

- पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 7 चार्जिंग स्टेशन भी हैं.

- 3 कन्वेयर बेल्ट स्थापित किए गए हैं. दो वीआईपी लाउंज और एक एग्जीक्यूटिव लाउंज भी बनाए गए हैं.

- विमान पार्किंग क्षमता 4 से बढ़कर 12 कर दी गई है.

- बोर्डिंग गेट 2 से बढ़कर 8 किए गए हैं.

- चेक-इन काउंटर 8 से बढ़कर 20 किए गए हैं.

- डिपार्चर गेट 1 से बढ़कर 4 किए गए हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें