महंत पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाने वाली युवती गिरफ्तार, राजस्थान के सीकर में वीडियो बनाने के बवाल की ये थी वजह
आरोपी महिला हुई गिरफ्तार सीकर के नेछवा थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
आरोपी महिला हुई गिरफ्तार
सीकर के नेछवा थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।जानिए क्या है जमीन विवाद से जुड़ा ये पूरा मामला
नेछवा थाना अधिकारी कैलाशचंद यादव के अनुसार, यह पूरा विवाद जानकीनाथ मंदिर की बेशकीमती जमीन को लेकर है, जो गांव में नए बाईपास पर स्थित है। मंदिर के महंत रामप्रनाचार्य ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि वह इस जमीन की देखरेख के लिए नियमित रूप से वहां जाते हैं।4 जुलाई की सुबह जानिए क्या हुआ था
4 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे, महंत हमेशा की तरह अपने बेटे गोविंद के साथ जमीन का जायजा लेने गए थे। साथ ही वहां एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान आरोपी महिला (24) अपने पिता और भाई के साथ वहां पहुंची। जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए उन्होंने महंत और उनके बेटे पर अचानक हमला कर दिया।
मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला
शिकायत के अनुसार, महिला और उसके भाई ने महंत रामप्रनाचार्य को पकड़कर नीचे गिरा दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए महंत के बेटे गोविंद पर आरोपियों ने इस कदर बर्बरता दिखाई कि उसका हाथ टूट गया। गोविंद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। इतना ही नहीं, जब महंत का भतीजा प्रकाश उन्हें बचाने दौड़ा, तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।फिर रची फंसाने की साजिश: वीडियो आया सामने
इस पूरी वारदात से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसने महिला की साजिश की पोल खोलकर रख दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी महिला पहले एक युवक को अपना मोबाइल थमाती है और रिकॉर्डिंग चालू करवाती है। इसके बाद वह खुद ही चिल्लाते हुए महंत की तरफ बढ़ती है और आरोप लगाने लगती है कि महंत ने उसके कपड़े फाड़ दिए।
कानूनी पचड़े में फंसाने की साजिश
दरअसल, इस जमीन पर महिला के पिता ने कोर्ट में दावा कर रखा है और उन्हें कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। महंत के जमीन पर आने से नाराज होकर महिला ने उन्हें कानूनी पचड़े और गंभीर आरोपों में फंसाने के लिए यह ड्रामा रचा था। हालांकि, वीडियो की तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने महिला की इस साजिश को बेनकाब करते हुए उसे दबोच लिया है। पुलिस अब बाकी बचे हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


