कोटा में नकली नोटों का बड़ा खेल, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर ली
राजस्थान के कोटा ग्रामीण इलाके में एक युवक को नकली नोटों के एक बड़े खेल में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने लगभग 59,300 रुपये की जाली करेंसी खरीदी थी और इसके बाजार में चलाने की बड़ी साजिश रच रहा था. जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने असली पैसों के बदले नकली नोट खरीदे थे.

सौजन्य से:- ABP News
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
Kota News In Hindi: कोटा ग्रामीण की बपावर कलां थाना पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी 59,300 रुपये के जाली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में था.
राजस्थान के कोटा ग्रामीण इलाके में नकली नोटों के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बाजार में खपाए जाने से पहले ही 59,300 रुपये की जाली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने असली पैसों के बदले ये नकली नोट खरीदे थे और इन्हें कोटा व आसपास के बाजारों में छोटी-छोटी खरीदारी के जरिए खपाने की बड़ी साजिश रच रहा था.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद कुशवाह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 रुपये के 285 और 100 रुपये के 23 जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 59,300 रुपये है.
20 हजार रुपये में खरीदे थे 59 हजार के नकली नोट
पूछताछ के दौरान आरोपी आनंद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए रवि नाम के एक युवक से हुई थी. रवि ने उसे कम कीमत में ज्यादा रकम के नकली नोट देने का लालच दिया. लालच में आकर आरोपी ने रवि को 20,000 रुपये असली नकद दिए और उसके बदले में करीब 59 हजार रुपये की जाली करेंसी (Fake Currency) हासिल कर ली.
बाजार में चलाने का था प्लान?
जांच में सामने आया है कि आरोपी का प्लान इन जाली नोटों को कोटा ग्रामीण और आसपास के कस्बों की छोटी दुकानों और बाजारों में चलाने का था. वह छोटी खरीदारी करके ये नोट देना चाहता था, ताकि किसी दुकानदार को शक न हो और नकली नोट आसानी से बाजार में असली के रूप में घुल-मिल जाएं.
मुखबिर की सूचना पर धरा गया आरोपी
बपावर कलां थाना पुलिस को एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि एसबीआई बैंक (छबड़ा रोड) के पास एक संदिग्ध युवक एमपी नंबर की मोटरसाइकिल और एक बैग के साथ घूम रहा है.
सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और छिपने की कोशिश करने लगा. शक गहराने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से नकली नोटों के कई बंडल बरामद हुए. नोटों की पुष्टि जाली होने पर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
बड़े गिरोह के जुड़े होने की आशंका
पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती, नकली नोटों की सप्लाई चेन और इसके पीछे किसी बड़े 'अंतरराज्यीय जाली नोट गिरोह' (Interstate Fake Note Syndicate) के शामिल होने की पूरी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है और पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


