Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं, कई वार्डों में निर्दलीयों का भी दबदबा दिख रहा है.
LIVE
Background
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में संपन्न हुए उसके जिसके बाद आज (सोमवा, 14 सितंबर) नतीजों की घोषणा की जाएगी. मतगणना की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. कुल 38889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.
जयपुर में दोबारा मतदान
जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. दरअसल, राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले 'सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (कमरा नंबर 4), तिला वाला, सांगानेर' स्थित केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए. आयोग के अनुसार, शनिवार को वोटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें 110 ऐसे वोटरों ने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल थे. जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद, आयोग नतीजे पर पहुंचा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है.
दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हुआ था. इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान कराया गया, जिनमें छह नगर निगम, 20 नगरपालिकाएं और 121 नगर परिषदें शामिल थीं। मतदान के लिए कुल 4,774 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: ज्यादातर सीटों के नतीजे घोषित, कौन आगे?
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में ज्यादातर सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. 10165 वार्ड में से तकरीबन 9000 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए. अब तक आए नतीजों में बीजेपी को 3646 वार्डों में जीत मिली है. वहीं कांग्रेस ने पूरे राजस्थान में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है. कांग्रेस को 3110 वार्डों में जीत मिली है जबकि निर्दलीय व अन्य पार्टियों को 2164 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने हर जगह बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है. दोनों के बीच ज्यादातर जगहों पर नजदीकी मुकाबला देखने को मिला है.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: निकाय चुनाव में किसका पलड़ा भारी?
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि कांग्रेस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 10 नगर निगमों में से पांच में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है और एक पर कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है. वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. तीन जिलों में अभी तक किसी को भी बहुमत नहीं मिला है. इसी तरह से 45 नगर परिषद में से बीजेपी को 14 और कांग्रेस को 6 जगह पर बहुमत मिला है. सात जगहों पर निर्दलीय ने सबसे ज्यादा वार्ड जीते हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


