होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान निकाय चुनाव Live: झालावाड़ का किला ढहने के बाद भी BJP को बढ़त, 10 में से 8 निगम पर आगे
शिक्षा-करियर

राजस्थान निकाय चुनाव Live: झालावाड़ का किला ढहने के बाद भी BJP को बढ़त, 10 में से 8 निगम पर आगे

Rajasthan Nikay Chunav Result Live: झालावाड़ का किला ढहने के बाद भी BJP को बढ़त, 10 में से 8 निगम पर आगे Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं. सुबह 8.00 बजे स…

ABP News के अनुसार14 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
राजस्थान निकाय चुनाव Live: झालावाड़ का किला ढहने के बाद भी BJP को बढ़त, 10 में से 8 निगम पर आगे

सौजन्य से:- ABP News

Rajasthan Nikay Chunav Result Live: झालावाड़ का किला ढहने के बाद भी BJP को बढ़त, 10 में से 8 निगम पर आगे

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं. सुबह 8.00 बजे से मतों की गिनती जारी है और दोपहर तक नतीजे साफ होने लगेंगे.

LIVE

Background

Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में संपन्न हुए उसके जिसके बाद आज (सोमवा, 14 सितंबर) नतीजों की घोषणा की जाएगी. मतगणना की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. कुल 38889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.

जयपुर में दोबारा मतदान

जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. दरअसल, राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले 'सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (कमरा नंबर 4), तिला वाला, सांगानेर' स्थित केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए. आयोग के अनुसार, शनिवार को वोटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें 110 ऐसे वोटरों ने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल थे. जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद, आयोग नतीजे पर पहुंचा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है.

दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हुआ था. इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान कराया गया, जिनमें छह नगर निगम, 20 नगरपालिकाएं और 121 नगर परिषदें शामिल थीं। मतदान के लिए कुल 4,774 मतदान केंद्र बनाए गए थे.

Rajasthan Nikay Chunav Results Live: बीकानेर में जीती BJP

बीकानेर नगर निगम के अब तक घोषित 21 वार्डों के नतीजों में 11 पर बीजेपी की बढ़त है तो वहीं 8 पर कांग्रेस ने परचम लहराया है. इसके अलावा, दो वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते.

Rajasthan Nikay Chunav Results Live: जयपुर में कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद का बड़ा बयान

जयपुर निकाय चुनाव पर कांग्रेस पार्षद सुरेश मीणा ने कहा, "हम 518 वोटों से जीते हैं. यह जीत लोगों के आशीर्वाद और समर्थन तथा हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है. लोगों ने कांग्रेस को चुना और हमें यह जीत दिलाई."

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें