Local body elections 2026: जयपुर कांग्रेस का 'मिशन 100' टारगेट, हर वार्ड के लिए बनेगा अलग घोषणा पत्र
Local body elections 2026: जयपुर कांग्रेस का 'मिशन 100' टारगेट, हर वार्ड के लिए बनेगा अलग घोषणा पत्र शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने ऐलान किया कि दूसरे दल के साथ मिलकर कांग्रेस का बोर्ड गिराने वाले लोगों को टिकट नहीं…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Local body elections 2026: जयपुर कांग्रेस का 'मिशन 100' टारगेट, हर वार्ड के लिए बनेगा अलग घोषणा पत्र
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने ऐलान किया कि दूसरे दल के साथ मिलकर कांग्रेस का बोर्ड गिराने वाले लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा.
Published : August 19, 2026 at 5:33 PM IST
जयपुर: आरक्षण लॉटरी के बाद जयपुर में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. जयपुर शहर कांग्रेस ने 150 वार्डों में से 100 सीट जीतकर बोर्ड बनाने का 'मिशन 100' तय किया है. कांग्रेस हर वार्ड के लिए अलग घोषणा पत्र लाएगी और शहर का एक साझा घोषणा पत्र भी जारी होगा. वार्ड स्तरीय घोषणा पत्र चौराहों पर लगाए जाएंगे. पार्टी 50% टिकट युवाओं को देगी. चुनाव के लिए स्टीयरिंग कमेटी बनेगी. दल बदलकर बोर्ड गिराने वालों को टिकट नहीं देने की घोषणा भी कांग्रेस की ओर से की गई.
जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पार्टी 150 में से 100 वार्डों में जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बनाएगी. उन्होंने कहा कि जयपुर की जनता बदलाव के मूड में है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है. शर्मा ने कहा कि 150 वार्डों के लिए पार्टी अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार करेगी. हर वार्ड की अपनी समस्याएं और मुद्दे होते हैं. इसके अलावा पूरे जयपुर शहर का भी एक घोषणा पत्र बनेगा. वार्डों के घोषणा पत्र प्रमुख चौराहों पर चिपकाए जाएंगे, ताकि जनता जान सके कि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है और जीत के बाद वादों पर कितनी खरी उतरती है.
पढ़े: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू, 9 और 11 सितंबर को मतदान
जयपुर की स्थिति बदहाल: शर्मा ने कहा कि जयपुर एक सुनियोजित शहर है जिसे सवाई जय सिंह द्वितीय ने नक्शे के आधार पर बसाया था. इसे वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा मिला है, लेकिन अब सड़कें टूटी हैं और सड़कों पर पानी भरा रहता है. ऐसी स्थिति में यूनेस्को का दर्जा छिनने का खतरा है. कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि जयपुर की ऐतिहासिक विरासत को बरकरार रखा जाए. इन्हीं मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा.
यह भी पढ़े: निकाय-पंचायत चुनाव में कांग्रेस का zen G कार्ड, 21 से 25 साल के युवाओं पर खास नजर
स्टीयरिंग कमेटी और टिकट वितरण: नगर निगम चुनाव के लिए स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा. इसमें जयपुर के विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के प्रमुख और बोर्ड-निगम के पूर्व चेयरमैन शामिल होंगे. कमेटी शहर का घोषणा पत्र तैयार करेगी. इसके लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी. शहर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि 50% टिकट युवाओं को दिए जाएंगे. प्रत्याशी चयन में धरातल पर पकड़, पार्टी के प्रति निष्ठा और जनभावना को आधार बनाया जाएगा.
दल बदल करने वालों को टिकट नहीं: उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के टिकट पर जीते और बाद में दूसरे दल के साथ मिलकर कांग्रेस का बोर्ड गिराया, उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा. ऐसे लोग वापस आना चाहते हैं तो स्वागत है, लेकिन उन्हें 5 साल कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा और उन्हें टिकट भी नहीं मिलेगा. हालांकि जो निर्दलीय जीते थे और जिन्होंने कांग्रेस का बोर्ड बनाने में मदद की, ऐसे निवर्तमान पार्षदों के नाम पर पार्टी विचार करेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


