कोलकाता-जयपुर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं: अस्पताल-दुकानों में पानी घुसा; MP के इंदौर के 15 पर्यटन स्थल बंद, यूपी और बिहार में हीटवेव
- Hindi News - National - Monsoon Live Updates: Rain In Delhi, Mumbai, Kolkata, Jaipur कोलकाता-जयपुर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं:अस्पताल-दुकानों में पानी घुसा; MP के इंदौर के 15 पर्यटन स्थल बंद, यूपी और बिहार में हीटवेव…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Monsoon Live Updates: Rain In Delhi, Mumbai, Kolkata, Jaipur
कोलकाता-जयपुर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं:अस्पताल-दुकानों में पानी घुसा; MP के इंदौर के 15 पर्यटन स्थल बंद, यूपी और बिहार में हीटवेव
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून के इंतजार के बीच गुरुवार को जयपुर में तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे में 2 इंच बरसात से सड़कें पानी से डूब गईं। जगह-जगह गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। दुकानों में पानी घुस गया।
कोलकाता में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। दोपहर में करीब एक घंटे की बारिश से शहर की मुख्य सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। कोलकाता के SSKM अस्पताल के अंदर तक पानी घुस गया। इससे मरीज और उनकी देखभाल करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
बारिश से हादसों की आशंका को देखते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 पर्यटन स्थलों में 22 अगस्त तक एंट्री बंद कर दी गई है। राज्य के शाजापुर में गुरुवार को बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 4 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है।
इधर, यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। राज्य के 8 जिलों में गुरुवार को हीटवेव के हालात रहे। बिहार के 13 जिलों में तेज धूप के साथ गर्म हवा चली।
पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…
देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
27 जून:
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है।
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती रीजन) में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट जारी है।
28 जून:
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
- राजस्थान में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।
Topics:
- भास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई, ओडिशा की एक और महिला श्रमिक की मौत
- दावा- दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक: रिपोर्ट पॉजिटिव आई, बोला- रेप नहीं कर सका, फिर हत्या की; पत्नी ने कहा- हमारे 2 बेटे हैं
- सिया की मां बोलीं- बेटी दोषी तो फांसी दे दो: पिता ने कहा- वह रिश्ते से खुश थी, लोहगढ़ जाने की जिद केतन ने की थी
- कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


