कॉलेजियम का बड़ा फैसला: राजस्थान, MP और J&K को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस!
कॉलेजियम का बड़ा फैसला: राजस्थान, MP और J&K को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस! उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए हैं.…

सौजन्य से:- ABP News
कॉलेजियम का बड़ा फैसला: राजस्थान, MP और J&K को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस!
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए हैं.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के तीन हाईकोर्ट राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को लेकर बड़ा कदम उठाया है. इन हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाएंगे. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ती की अनुशंसा की है.
कॉलेजियम ने सोमवार को एक बैठक में ये सिफारिशें कीं. कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश तथा न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिंह भी शामिल हैं. न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है.
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश को लेकर विवाद
राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए यह सिफारिश ऐसे समय की गई है, जब उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए हैं.
न्यायमूर्ति मेहता ने प्रधान न्यायाधीश को लिखे तीन लेटर
न्यायमूर्ति मेहता ने दो, 10 और 17 अगस्त को प्रधान न्यायाधीश को तीन लेटर लिखे थे, जिनमें उन्होंने राज्य के बाहर से स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का आग्रह किया था. कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की भी सिफारिश की है.
गौरतलब है कि एक चिट्ठी में जस्टिस मेहता ने बताया कि 31 जुलाई को हाई कोर्ट की फुल कोर्ट बैठक में करीब 96 लोगों को वरिष्ठ वकील बनाने का प्रस्ताव लाया गया. उनके मुताबिक, यह प्रस्ताव बिना पहले से चर्चा और तय मानदंड के लाया गया.
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. ये सिफारिशें संविधान के तहत जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए सरकार द्वारा नियुक्तियां किए जाने के बाद प्रभावी होंगी.
यह भी पढ़ें : ट्रंप को झटका, भारतीय-अमेरिकियों ने छोड़ा साथ, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


