नारनौल में मालगाड़ी से कट कर व्यक्ति की मौत: राजस्थान का रहने वाला, पेंट के काम के सिलसिले में आया, कागजातों से हुई पहचान - Narnaul News
- Hindi News - Local - Haryana - Mahendragarh - Narnaul - Rajasthan Painter Dies In Narnaul Train Accident नारनौल में मालगाड़ी से कट कर व्यक्ति की मौत:राजस्थान का रहने वाला, पेंट के काम के सिलसिले में आया, कागजातों से हु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Mahendragarh
- Narnaul
- Rajasthan Painter Dies In Narnaul Train Accident
नारनौल में मालगाड़ी से कट कर व्यक्ति की मौत:राजस्थान का रहने वाला, पेंट के काम के सिलसिले में आया, कागजातों से हुई पहचान
- कॉपी लिंक
महेंदगढ़ जिले के नारनौल में डीएफसी रेलवे लाइन पर माल गाड़ी की चपेट में आने से राजस्थान के एक पेंटर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद उसका नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों क
राजस्थान के सीकर जिला के गांव डाबला निवासी करीब 47 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार रंग पेंट का काम करता था। वह काम के सिलसिले में गांव बसीरपुर आया हुआ था। शनिवार को वह गांव बसीरपुर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था।
मालगाड़ी की चपेट में आया
इस दौरान गांव बसीरपुर के नजदीक जा रही रेलवे की दिल्ली-मुंबई कोरिडोर डब्ल्यूडीएफसी लाइन पर जा रही माल गाड़ी की चपेट में आ गया। इसकी सूचना जीआरपी चौकी नारनौल काे दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लिया।
जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम
जिसके बाद मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले कागजातों से हुई। जीआरपी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


