जयपुर के एक सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द, अब इस दिन दोबारा होगा पेपर
Advertisement NEET PG एग्जाम आज देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया. लेकिन इस बीच जयपुर के एक एग्जाम सेंटर पर बिजली गुल होने की वजह से परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया और अब नई तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है…

सौजन्य से:- AajTak
Advertisement
NEET PG एग्जाम आज देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया. लेकिन इस बीच जयपुर के एक एग्जाम सेंटर पर बिजली गुल होने की वजह से परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया और अब नई तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है. बिजली गुल होने से उम्मीदवारों को कई परेशानियों का सामने भी करना पड़ा. इतना ही नहीं केंद्र पर मौजूद बच्चों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें NTA की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जारी हुए नोटिस के मुताबिक, अब परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर, 2026 को किया जाएगा.
Advertisement
बिजली गुल के बाद फैसला
बता दें कि परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई थी. लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से परीक्षा शुरी नहीं हो पाई. वहां पर मौजूद छात्रों ने नाराजगी जाहिर की और एजेंसी से सवाल किए. हालांकि, छात्रों का आरोप है कि NTA ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया लेकिन अब परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.
5 सितंबर को होगी परीक्षा
जब छात्रों ने परीक्षा प्रभावित होने पर अपनी आपत्ति जताई, तो केंद्र ने एग्जाम को कैंसिल कर दिया. एडीएस सिटी के अनुसार, अब इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा.
कब आएगा एडमिट कार्ड?
जिन उम्मीदवारों ने आज परीक्षा नहीं दी है वह 5 सितंबर को पेपर देंगे, जिसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. बता दें कि एग्जाम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित किया जाता है.
Advertisement
पहली बार नहीं हुआ है ऐसा
राजस्थान में बिजली को लेकर यह पहली परीक्षा नहीं जो रद्द की गई है. अभी कुछ हफ्तों पहले ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट(AIAPGET) 2026 परीक्षा के दौरान भी ऐसा हुआ था. इस दौरान जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली चली गई थी, जिसकी वजह से एग्जाम को बीच में ही रोकना पड़ा. इसके कारण 49 उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे. अब ये एग्जाम भी 5 सितंबर को करवाया जाना है.
---- समाप्त ----
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


