राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Highlights: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. क…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Highlights: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. कांग्रेस ने खुद को पहले से मजबूत किया.
Background
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में संपन्न हुए उसके जिसके बाद आज (सोमवा, 14 सितंबर) नतीजों की घोषणा की जाएगी. मतगणना की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. कुल 38889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.
जयपुर में दोबारा मतदान
जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. दरअसल, राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले 'सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (कमरा नंबर 4), तिला वाला, सांगानेर' स्थित केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए. आयोग के अनुसार, शनिवार को वोटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें 110 ऐसे वोटरों ने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल थे. जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद, आयोग नतीजे पर पहुंचा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है.
दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हुआ था. इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान कराया गया, जिनमें छह नगर निगम, 20 नगरपालिकाएं और 121 नगर परिषदें शामिल थीं। मतदान के लिए कुल 4,774 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान को सिर्फ BJP पर भरोसा- विनोद तावड़े
बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा, "राजस्थान को है सिर्फ भाजपा पर भरोसा! राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर देवतुल्य जनता का आभार. डबल इंजन की भाजपा सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक राजस्थान समेत देश की पहली पसंद बन चुकी हैं. इस जीत के लिए सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई."
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: झूठ और भ्रम की राजनीति को जनता ने नकारा- दिल्ली CM
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार और सभी विजयी साथियों को हार्दिक बधाई. यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक नेतृत्व, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सशक्त नेतृत्व और बीजेपी कार्यकर्ता साथियों की अथक मेहनत पर जनता की विराट मुहर है. राजस्थान की जनता ने झूठ, भ्रम और नकारात्मकता की राजनीति को निर्णायक रूप से नकारते हुए विकास, सुशासन, सेवा और परिणाम की राजनीति को प्रचंड समर्थन दिया है."
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


