होमक्राइमराजस्थान में बच्चों के मिड-डे-मील पर 'डाका', पाउडर दूध को मावा फैक्ट्री तक पहुंचा रहा स्कूल स्टाफ; चार हिरासत में - rajasthan mid day meal milk powder seized in jaipur
क्राइम

राजस्थान में बच्चों के मिड-डे-मील पर 'डाका', पाउडर दूध को मावा फैक्ट्री तक पहुंचा रहा स्कूल स्टाफ; चार हिरासत में - rajasthan mid day meal milk powder seized in jaipur

राजस्थान में बच्चों के मिड-डे-मील पर 'डाका', पाउडर दूध को मावा फैक्ट्री तक पहुंचा रहा स्कूल स्टाफ; चार हिरासत में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील का दूध पाउडर बाजार में बेचा जा रहा है। ...और पढ़ें HighLights -…

jagran.com के अनुसार30 जुलाई 2026 को 05:37 pm बजे
राजस्थान में बच्चों के मिड-डे-मील पर 'डाका', पाउडर दूध को मावा फैक्ट्री तक पहुंचा रहा स्कूल स्टाफ; चार हिरासत में - rajasthan mid day meal milk powder seized in jaipur

सौजन्य से:- jagran.com

राजस्थान में बच्चों के मिड-डे-मील पर 'डाका', पाउडर दूध को मावा फैक्ट्री तक पहुंचा रहा स्कूल स्टाफ; चार हिरासत में

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील का दूध पाउडर बाजार में बेचा जा रहा है। ...और पढ़ें

HighLights

- मिड-डे-मील का दूध पाउडर बाजार में बेचा जा रहा

- जयपुर में 3000 किलो दूध पाउडर जब्त, चार हिरासत में

- शिक्षा विभाग और डेयरी फेडरेशन अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में संचालित मिड-डे-मील योजना के तहत दिए जाने वाला पाउडर के दूध को कर्मचारी बाजार में बेच रहे हैं। पाउडर का दूध शहर में दुकानों पर बेचा जा रहा है तो कहीं मावा बनाने वाले कारखानों तक पहुंचाया जा रहा है।

जयपुर में पुलिस की विशेष टीम ने गुरूवार को मावा बनाने के कारखानों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा तीन हजार किलो पाउडर का दूध जब्त किया है।

मिड-डे-मील का दूध बाजार में बेचा जा रहा

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के तहत बच्चों को दिया जाने वाला दूध का पाउडर मावा बनाने वाले कारखाने में जयपुर जिले के सामोद में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर टीम ने कार्रवाई कर चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में सामने आया कि शिक्षा विभाग एवं राजस्थान को-आपरेटिव डेयरी फैडरेशन के अधिकारियों की मिलीभगत से दूध का पाउडर बाजार में बेचा जा रहा है।

जयपुर में 3000 किलो दूध पाउडर जब्त

इसी के तहत सामोद में मावा बनाने के कारखानों में तीन हजार किलो दूध ले जाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि जयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में राज्य सरकार की पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत इस वर्ष अप्रैल माह से बच्चों को पाउडर का दूध नहीं मिल रहा था।

इस संबंध में सामोद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में अधिकारिक रूप से बयान देने से इनकार किया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें