उदयपुर में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ट्रेवल्स के दफ्तर पर छापेमारी में 39 लाख कैश जब्त, दो गिरफ्तार
उदयपुर में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ट्रेवल्स के दफ्तर पर छापेमारी में 39 लाख कैश जब्त, दो गिरफ्तार उदयपुर की मेवाड़ मोटर्स गली में ANTF और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 39.22 लाख कैश जब्त किया. Published : July 30,…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ट्रेवल्स के दफ्तर पर छापेमारी में 39 लाख कैश जब्त, दो गिरफ्तार
उदयपुर की मेवाड़ मोटर्स गली में ANTF और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 39.22 लाख कैश जब्त किया.
Published : July 30, 2026 at 10:22 PM IST
उदयपुर: शहर में अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई ने एक बड़े नेटवर्क की आशंका को जन्म दिया है. सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में राजमंदिर ट्रेवल्स के ऊपर संचालित कार्यालय पर मारी गई दबिश में 39 लाख 22 हजार 660 रुपये की संदिग्ध नकदी, नोट गिनने की मशीन और कैलकुलेटर बरामद किए गए. कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा उदयपुर से बाहर अन्य राज्यों तक बढ़ा दिया गया है.
ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि विशेष टीम को सूचना मिली थी कि उक्त कार्यालय से बड़े पैमाने पर हवाला के जरिए नकदी का लेन-देन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने बिना किसी पूर्व संकेत के कार्यालय पर अचानक दबिश दी. छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस कार्रवाई से हतप्रभ रह गए. काउंटर पर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां खुली अवस्था में रखी थीं, जबकि पास में नोट गिनने की मशीन और कैलकुलेटर भी मिले.
इसे भी पढ़ें- कोटा पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 2.24 करोड़ की हवाला नकदी, गुजरात जा रही SUV से बरामद
इसके बाद मौके पर सूरजपोल थाना पुलिस को बुलाया गया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बरामद राशि को हवाला कारोबार से जुड़ा होना स्वीकार किया. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया. तीनों एजेंसियों की मौजूदगी में नोट गिनने की मशीन से नकदी की गणना कराई गई, जिसमें कुल 39 लाख 22 हजार 660 रुपये बरामद हुए.
जांच के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों से नकदी के स्रोत और वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका. इसके बाद पुलिस ने पूरी नकदी, नोट गिनने की मशीन और अन्य सामग्री जब्त कर ली. मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी अंकित आर्य (30) तथा उदयपुर के हिरणमगरी निवासी शुभम जैन (28) को हिरासत में लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- उदयपुर : गुजरात नंबर की कार से डेढ़ करोड़ की हवाला राशि बरामद...सीट के नीचे बना रखी थी अलमारी, 3 गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बच्चों के मिड-डे-मील पर 'डाका', पाउडर दूध को मावा फैक्ट्री तक पहुंचा रहा स्कूल स्टाफ; चार हिरासत में - rajasthan mid day meal milk powder seized in jaipur

मराठी विवाद के बाद राज्यपाल बोले- राजस्थानी भाषा नहीं, संस्कृति है, ये बहुत मीठी भाषा है, वह इसे प्यार करते हैं

सादगी हो तो राजस्थान के CM भजनलाल की पत्नी जैसी, गुरु पूर्णिमा पर जूठी पत्तलें उठा समझाया जमीन से जुड़ाव


