होमशिक्षा-करियरछात्रसंघ चुनाव के मांग ने जोर पकड़ा, समर्थन में उतरी कांग्रेस, नेताओं ने कहा- छात्रों की मांगों पर गंभीरता दिखाए सरकार
शिक्षा-करियर

छात्रसंघ चुनाव के मांग ने जोर पकड़ा, समर्थन में उतरी कांग्रेस, नेताओं ने कहा- छात्रों की मांगों पर गंभीरता दिखाए सरकार

छात्रसंघ चुनाव के मांग ने जोर पकड़ा, समर्थन में उतरी कांग्रेस, नेताओं ने कहा- छात्रों की मांगों पर गंभीरता दिखाए सरकार छात्रसंघ चुनाव तथा राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 7 दिन…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 05:37 pm बजे
छात्रसंघ चुनाव के मांग ने जोर पकड़ा, समर्थन में उतरी कांग्रेस, नेताओं ने कहा- छात्रों की मांगों पर गंभीरता दिखाए सरकार

सौजन्य से:- ETV Bharat

छात्रसंघ चुनाव के मांग ने जोर पकड़ा, समर्थन में उतरी कांग्रेस, नेताओं ने कहा- छात्रों की मांगों पर गंभीरता दिखाए सरकार

छात्रसंघ चुनाव तथा राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

Published : July 30, 2026 at 12:03 PM IST

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने और राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनमें से कुछ की तबीयत बिगड़ गई है. अब छात्रों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है. कांग्रेस ने छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से गंभीरता दिखाने की मांग की है.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस मामले में छात्रों की मांगों का समर्थन किया है. तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी छात्रों की मांगों के समर्थन में पोस्ट लिखे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव करवाने तथा राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. यह सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है कि उनकी मांगों पर अभी तक कोई वार्ता नहीं की गई है. चूंकि ये दोनों मांगें राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, इसलिए राजस्थान सरकार इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप कर छात्रों की मांगों का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकाले.

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव करवाने तथा राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की स्थापना की मांग को लेकर शुभम रेवाड की पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल जारी है। यह सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है कि उनकी मांगों को लेकर अभी तक कोई वार्ता तक नहीं की गई है।…

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 29, 2026

मुंह मोड़ रही है सरकार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. यह केवल एक छात्र का आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी और राजस्थानी भाषा के सम्मान की आवाज़ है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवाओं की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार अब उनकी जायज मांगों से मुंह मोड़ रही है. सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत संवाद करना चाहिए एवं छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए.

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 29, 2026

ये केवल एक छात्र का आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी और राजस्थानी भाषा के सम्मान की आवाज़… pic.twitter.com/E8XmtYarc5

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने लिखा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने एवं राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ एवं वीरेंद्र चौधरी पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल एवं धरने पर बैठे हैं. दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन युवाओं की आवाज सुनने की बजाय उनकी जायज मांगों से मुंह मोड़ रहे हैं. सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत संवाद करना चाहिए.

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल व राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़,वीरेन्द्र चौधरी, पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल व धरने पर बैठे हैं।

— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 29, 2026

दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन युवाओं की आवाज़ सुनने की बजाय उनकी…

पहले भी आंदोलन कर चुकी है एनएसयूआई : प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने कई बार आंदोलन किए हैं. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही छात्रसंघ चुनाव शुरू करवाए थे, लेकिन वर्ष 2023 में चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस ने ही छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के ढाई वर्ष बाद भी छात्रसंघ चुनाव पर से रोक नहीं हटाई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें