होमक्राइमRajasthan monsoon Session: राजस्थान विधानसभा के मॉनसून सत्र का ऐलान, जानिए कब से है शुरू
क्राइम

Rajasthan monsoon Session: राजस्थान विधानसभा के मॉनसून सत्र का ऐलान, जानिए कब से है शुरू

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त 2026 से सुबह 11 बजे शुरू होगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने अनुच्छेद 174(1) के तहत इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह सोलहवीं विधानसभा का छठा सत्र होगा। जयप…

Navbharat Times के अनुसार31 जुलाई 2026 को 10:16 am बजे
Rajasthan monsoon Session: राजस्थान विधानसभा के मॉनसून सत्र का ऐलान, जानिए कब से है शुरू

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त 2026 से सुबह 11 बजे शुरू होगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने अनुच्छेद 174(1) के तहत इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह सोलहवीं विधानसभा का छठा सत्र होगा।

जयपुर: लोकसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद अब राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने वाला है। राज्यपाल की अनुमति के बाद मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आगामी 20 अगस्त से मानसून का सत्र शुरू होगा। 20 अगस्त की सुबह 11 बजे मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू होगी।

विधानसभा सचिवालय ने शुरू की तैयारियां

20 अगस्त से शुरू होने वाला विधानसभा का सत्र सोलहवीं विधानसभा का छठा सत्र होगा। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा का सत्र आहूत किया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सुचारु और प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही निर्धारित नियमों और संसदीय परम्पराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी।

व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विधायी कार्यों के साथ-साथ अन्य निर्धारित संसदीय कार्य भी नियमों के अनुसार संपादित किए जाएंगे। सत्र को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सचिवालय स्तर पर आवश्यक समन्वय और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। षष्ठम सत्र के आहूत होने की अधिसूचना जारी होने के बाद अब विधानसभा की कार्यवाही से संबंधित आगामी कार्यक्रम और कार्यसूची को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सदन में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

सत्र के दौरान सरकार की ओर से विधायी कार्य प्रस्तुत किए जाने के साथ विभिन्न विषयों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विपक्ष की ओर से भी जनहित और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही को नियमों, प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संसदीय परम्पराओं के अनुरूप संचालित करना विधानसभा की प्राथमिकता है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें