होम›शिक्षा-करियर›Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के क्षेत्र बीकानेर में BJP की बड़ी हार
शिक्षा-करियर

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के क्षेत्र बीकानेर में BJP की बड़ी हार

Sign In Advertisement राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. (Photo-ITG) राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर नि…

AajTak के अनुसार14 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के क्षेत्र बीकानेर में BJP की बड़ी हार

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. (Photo-ITG)

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) के लिए दो चरणों में निकाय चुनाव कराए थे. अब नतीजों का ऐलान हो गया है. जिसमें बीजेपी ने बढ़त बना ली है. 9,900 वार्डों के नतीजों में BJP ने 4,026 वार्डों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं.

9 सितंबर 2026 को पहले चरण के चुनाव कराए गए थे. इस दौरान 162 निकायों के लिए मतदान हुआ था. इसके बाद 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए मतदान कराए गए. इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे राज्य के प्रमुख नगर निगम शामिल थे.

दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों के लिए वोट डाले गए. अब सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद 21 सितंबर 2026 को महापौर (मेयर), नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजे से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स के लिए यहां बने रहे..

7:54 PM (36 मिनट पहले)

राजस्थान में नगर निगमों के नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी को 5 में जीत मिली है, कांग्रेस को 1 जबकि 4 नगर निगमों में हंग (त्रिशंकु) की स्थिति बनी है.

7:13 PM (एक घंटा पहले)

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि, मैं राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक और शानदार जीत के लिए राजस्थान की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस जीत को हासिल करने के लिए अपना समय और मेहनत लगाई. मैं यह जीत उन्हें और राजस्थान की जनता को समर्पित करता हूं, और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूं.

6:57 PM (एक घंटा पहले)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार विजय पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और राजस्थान की जनता का हृदय से आभार. यह ऐतिहासिक जनादेश पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम भजन लाल के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनसेवा की नीति पर जनता की मुहर है.

6:52 PM (एक घंटा पहले)

- अजमेर: BJP- 32, कांग्रेस- 37, अन्य- 11

- अलवर: BJP- 28, कांग्रेस- 23, अन्य- 14

- उदयपुर: BJP- 53, कांग्रेस- 23, अन्य- 4

- कोटा: BJP- 55, कांग्रेस- 35, अन्य- 4

- जयपुर: BJP- 69, कांग्रेस- 50, अन्य- 15

- जोधपुर: BJP- 44, कांग्रेस- 44, अन्य- 11

- पाली: BJP- 21, कांग्रेस- 29, अन्य- 15

- बीकानेर: BJP- 27, कांग्रेस- 42, अन्य- 11

- भरतपुर: BJP- 20, कांग्रेस- 7, अन्य- 38

- भीलवाड़ा: BJP- 45, कांग्रेस- 10, अन्य- 15

Advertisement

5:52 PM (2 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 9,900 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी ने 4,026 वार्डों पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

4:34 PM (3 घंटे पहले)

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में अब बदलाव की हवा चलने लगी है. शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चल गई है और आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राजस्थान के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है.

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने पूरे राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है और लोग दोनों दलों की जुगलबंदी से तंग आ चुके हैं. अब लोगों के पास 'आप' के रूप में एक मजबूत विकल्प है.

4:26 PM (4 घंटे पहले)

- अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में BJP- 32, कांग्रेस- 37

- अलवर नगर निगम के 65 वार्ड में BJP- 28, कांग्रेस- 23

- उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड में BJP- 53 , कांग्रेस- 23

- कोटा नगर निगम के 100 वार्ड में BJP- 51, कांग्रेस- 35

- जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड में BJP- 69, कांग्रेस- 50

- जोधपुर नगर निगम के 100 वार्ड में BJP- 44, कांग्रेस- 44

- पाली नगर निगम के 65 वार्ड में BJP- 21, कांग्रेस- 29

- बीकानेर नगर निगम के 80 वार्ड में BJP- 27, कांग्रेस- 42

- भरतपुर नगर निगम के 65 वार्ड में अन्य-38, BJP- 20, कांग्रेस- 7

- भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्ड में BJP- 45, कांग्रेस- 10

4:22 PM (4 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 9,896 वार्डों के नतीजों में BJP ने 4,023 वार्डों पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,435 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

3:31 PM (4 घंटे पहले)

आम आदमी पार्टी ने बारां नगर परिषद की 31 सीटों पर जीत दर्ज की, बीजेपी और कांग्रेस रही पीछे. झालावाड़ में भी AAP के 10 से ज्यादा पार्षद जीते.

Advertisement

3:21 PM (5 घंटे पहले)

कोटा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 51 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 33 सीटें आई हैं. कोटा नगर निगम में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिली है.

2:42 PM (5 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 9840 वार्डों के नतीजे जारी हो गए हैं. इसके तहत 4067 वार्डों पर BJP की जीत हो गई है. वहीं, 3420 वार्डों पर कांग्रेस और 2353 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

1:48 PM (6 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव में 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने 5 निगमों में अपनी जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 3 निगमों में सफलता मिली है. वहीं 1 निगम में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा है और 1 नगर निगम (जोधपुर) में बीजेपी और कांग्रेस के बीच 44-44 सीटों पर मुकाबला बराबरी पर छूट गया है.

- जयपुर (150 वार्ड): बीजेपी ने 103 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 38 सीटें मिलीं.

- उदयपुर (80 वार्ड): बीजेपी 53 सीटों पर विजयी रही, वहीं कांग्रेस को 23 सीटें हासिल हुईं.

- भीलवाड़ा (70 वार्ड): बीजेपी ने 34 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस केवल 7 सीटों पर सिमट गई.

- अलवर (65 वार्ड): बीजेपी ने 28 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 23 सीटें आईं.

- कोटा (100 वार्ड): बीजेपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं.

- बीकानेर (80 वार्ड): कांग्रेस ने 42 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि बीजेपी को 25 सीटें मिलीं.

- अजमेर (80 वार्ड): कांग्रेस 37 सीटें जीतकर आगे रही, वहीं बीजेपी को 32 सीटें हासिल हुईं.

- पाली (65 वार्ड): कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं.

- जोधपुर (100 वार्ड): यहाँ दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर रही, जहाँ बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 44-44 सीटें मिलीं.

- भरतपुर (65 वार्ड): यहाँ निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहा, जिन्होंने 38 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को 20 और कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं.

1:09 PM (7 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 7712 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं. 3181 वार्डों पर BJP, 2875 वार्डों पर कांग्रेस और 1656 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

12:45 PM (7 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 7475 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. 3054 वार्डों पर BJP की जीत हो गई है, वहीं 2786 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. जबकि 1635 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

Advertisement

12:42 PM (7 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में राज्य के 10 नगर निगमों में दिलचस्प स्थिति बनती दिख रही है. 5 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 3 नगर निगमों में कांग्रेस को बढ़त हासिल है. वहीं 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा है और 1 नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टाई यानी बराबर का मुकाबला देखने को मिल रहा है.

12:03 PM (8 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 6593 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं. 2690 वार्ड पर BJP की जीत हो गई है, जबकि 2451 वार्ड पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं, 1452 वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

11:42 AM (8 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा परिणामों में राज्य के 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली है. इसके अलावा 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा.

11:36 AM (8 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के ताजा आंकड़ों में राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों की तस्वीर साफ हो गई है. कुल 10 नगर निगमों में से 7 पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है, जबकि 2 नगर निगमों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है और 1 नगर निगम में अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है.

नगर निगमों के नतीजे और वार्डवार सीटें

जयपुर (150 वार्ड): बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 85 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं.

अजमेर (80 वार्ड): बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे आगे रही, वहीं कांग्रेस को 27 सीटें हासिल हुईं.

उदयपुर (80 वार्ड): बीजेपी 28 सीटों के साथ आगे रही, जबकि कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं.

कोटा (100 वार्ड): बीजेपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं.

बीकानेर (80 वार्ड): बीजेपी को 13 और कांग्रेस को 11 सीटों पर सफलता मिली.

भीलवाड़ा (70 वार्ड): बीजेपी ने 16 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट गई.

अलवर (65 वार्ड): बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं.

जोधपुर (100 वार्ड): कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 22 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 16 सीटें हासिल हुईं.

पाली (65 वार्ड): कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं.

भरतपुर (65 वार्ड): यहां निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों का दबदबा रहा, जिन्होंने 33 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को 18 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं.

11:18 AM (9 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों में राज्य के 10 नगर निगमों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक 10 नगर निगमों में से 7 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 2 नगर निगमों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है. इसके अलावा 1 नगर निगम क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

Advertisement

11:06 AM (9 घंटे पहले)

नगर परिषदों की बात करें तो झालावाड़, झुंझुनूं और सीकर नगर परिषद में कांग्रेस बढ़त पर है. दूसरी ओर सवाई माधोपुर और डूंगरपुर नगर परिषद में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि दौसा नगर परिषद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है और दोनों दल बराबर की स्थिति में हैं.

11:05 AM (9 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में मिला-जुला मुकाबला देखने को मिल रहा है. राज्य के 10 नगर निगमों में से 5 नगर निगमों- जयपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और अलवर में बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, 4 नगर निगमों- अजमेर, पाली, बीकानेर और जोधपुर में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा भरतपुर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं.

10:41 AM (9 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में नगर परिषद और नगर पालिका दोनों ही स्तरों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. नगर परिषद की 47 सीटों में से बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा 6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं. नगर पालिका की 252 सीटों के रुझानों में बीजेपी 79 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है. वहीं कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 9 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है.

10:32 AM (9 घंटे पहले)

अजमेर में कांग्रेस उम्मीदवार नोरत गुर्जर ने अपनी जीत के बाद जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा, 'उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. जनता ने इस बार बदलाव चुना है. आने वाला बोर्ड कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा. लोग सालों से परेशान थे, लेकिन अब बदलाव पक्का है. मैं अपने इलाके के लोगों का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने लगातार चौथी बार मुझ पर अपना अपार आशीर्वाद दिया.'

10:17 AM (10 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 3657 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. इनमें से 1502 सीटों पर BJP, 1397 सीटों पर कांग्रेस और 725 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

Advertisement

10:16 AM (10 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा नतीजों के रुझानों में राज्य के 10 नगर निगमों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 5 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 4 नगर निगमों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है.

10 नगर निगमों का हाल

जयपुर: बीजेपी 65 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है.

अजमेर: कांग्रेस को 23 और बीजेपी को 20 सीटें मिली हैं.

जोधपुर: कांग्रेस 22 और बीजेपी 16 सीटों पर आगे है.

पाली: कांग्रेस 22 और बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

बीकानेर: कांग्रेस 5 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे है.

उदयपुर: बीजेपी 14 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है.

कोटा: बीजेपी 14 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है.

अलवर: बीजेपी 11 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है.

भीलवाड़ा: बीजेपी 10 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है.

भरतपुर: बीजेपी 7 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है, जबकि 18 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

10:06 AM (10 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत बारां नगर परिषद के 11 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इन परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया है. वहीं, BJP को 2 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट ही हासिल कर सकी. वार्डवार नतीजों की बात करें तो वार्ड नंबर 1, 2, 3, 5, 8, 9, 10 और 11 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा, वार्ड नंबर 6 और 7 पर बीजेपी ने बाजी मारी है, जबकि वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं.

9:59 AM (10 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 2462 सीटों के नतीजों की घोषणा हो गई है. इनमें से 1001 सीटों पर BJP की बंपर जीत हुई है. वहीं 918 सीटों पर कांग्रेस और 543 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

9:41 AM (10 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 1707 सीटों के नतीजों से पर्दा उठ चुका है. 708 सीटों पर BJP, 613 सीटों पर कांग्रेस और 386 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वहीं, 12 में से 8 नगर निगमों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है.

9:36 AM (10 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों में राज्य के 8 प्रमुख नगर निगमों में बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 8 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है, जबकि 2 नगर निगमों में कांग्रेस आगे चल रही है.

नगर निगमों के रुझान:

जयपुर: बीजेपी 59 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

जोधपुर: कांग्रेस को बढ़त हासिल है, जहां कांग्रेस 16 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे है.

अजमेर: कांग्रेस आगे चल रही है, जहां कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं.

उदयपुर:बीजेपी को बढ़त है, जहां बीजेपी 8 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है.

पाली: बीजेपी आगे है, जहां बीजेपी 11 और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

भरतपुर: बीजेपी को बढ़त हासिल है, जहां बीजेपी 5 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.

अलवर: बीजेपी 4 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है.

भीलवाड़ा: बीजेपी 4 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Advertisement

9:10 AM (11 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के शुरुआती रुझानों में राज्य के 7 नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक तीन नगर निगमों में बीजेपी और तीन में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जबकि एक नगर निगम में दोनों दलों के बीच बराबरी का मुकाबला है.

नगर निगम वार रुझान:

- जयपुर: बीजेपी को बढ़त हासिल है. यहाँ बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.

- पाली: बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

- भीलवाड़ा: बीजेपी को बढ़त है. यहाँ बीजेपी 4 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है.

- अजमेर: कांग्रेस बढ़त में है. अजमेर में कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं.

- जोधपुर: कांग्रेस को बढ़त मिली है. यहाँ कांग्रेस 6 और बीजेपी 4 सीटों पर आगे है.

- उदयपुर: कांग्रेस आगे चल रही है. यहाँ कांग्रेस को 4 और बीजेपी को 3 सीटों पर बढ़त प्राप्त है.

- अलवर: दोनों मुख्य दलों के बीच कांटे की टक्कर है, जहाँ बीजेपी और कांग्रेस दोनों 4-4 सीटों पर बराबर चल रही हैं.

8:54 AM (11 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 309 सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं. इनमें से 163 सीटों पर BJP की जीत हो गई है. कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 70.01% मतदान, कहीं EVM में खराबी तो कहीं झड़प

8:42 AM (11 घंटे पहले)

राजस्थान नगर निकाय के 177 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. 92 सीटों पर BJP की जीत हुई है, जबकि 58 सीटों पर कांग्रेस और 27 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

8:34 AM (11 घंटे पहले)

उदयपुर के वार्ड नंबर- 33 पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. इस वार्ड से बीजेपी के जतिन श्रीमाली विज जीत गए हैं. अब तक बीजेपी का 62 और कांग्रेस का कब्जा हो गया है. वहीं 33 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

8:24 AM (12 घंटे पहले)

उदयपुर नगर निगम के नतीजे सामने आने लगे हैं. उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के संजय शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं, बाड़मेर वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की जीत हुई है. बीजेपी यहां 534 वोटों से विजयी हुई है. इसके अलावा भीनमाल नगर पालिका में 2 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है.

Advertisement

8:20 AM (12 घंटे पहले)

सीकर नगर परिषद और जैसलमेर नगर परिषद की एक-एक सीट पर भी कांग्रेस निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, झालावाड़ में 1 सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

8:18 AM (12 घंटे पहले)

राजस्थान के 309 नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इनमें 77 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत का ऐलान हो चुका है. पुष्कर नगर परिषद में 12 सीटों पर बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस ने निर्विरोध जीत दर्ज की है.

8:09 AM (12 घंटे पहले)

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच अलवर जिले की खेरली नगरपालिका में दो वार्डों में प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. खेरली नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 17 में दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं.

(इनपुट- हिमांशु शर्मा)

7:35 AM (12 घंटे पहले)

राजस्थान में आज 10 नगर निगमों के साथ 309 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम भी आएंगे. इसके लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी.

7:11 AM (13 घंटे पहले)

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों से पहले राजनीतिक पार्टियां सतर्क हो गई हैं. हार्स ट्रेडिंग के डर से बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों को अजमेर, पुष्कर और जयपुर के रिसॉर्ट्स में ठहराया हुआ है.

Advertisement

7:09 AM (13 घंटे पहले)

सीकर जिले के 14 निकायों में आज मतगणना होनी है. सुबह 8 बजे से अलग-अलग जगह पर मतगणना शुरू हो जाएगी. आज जिले के 495 वार्ड के पार्षद के आगे नतीजे आने हैं जिससे 1767 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा.

Advertisement

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें