Rajasthan RPSC PGT का रिजल्ट जारी, हिंदी में 1202 पास
राजस्थान PGT का रिजल्ट जारी, हिंदी में 1202 पास, यहां करें चेक RPSC PGT टीचर की सांकेतिक फोटो (Canva) Rajasthan RPSC PGT Result 2026: राजस्थान में पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म ह…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
राजस्थान PGT का रिजल्ट जारी, हिंदी में 1202 पास, यहां करें चेक
RPSC PGT टीचर की सांकेतिक फोटो (Canva)
Rajasthan RPSC PGT Result 2026: राजस्थान में पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
Rajasthan RPSC PGT Result 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (PGT) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
RPSC PGT वैकेंसी डिटेल्स
RPSC की इस भर्ती के जरिए कुल 3225 स्कूल लेक्चरर (PGT) पदों को भरा जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू हुए थे और 12 सितंबर 2025 तक फॉर्म भरे गए थे. भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई से 11 जून 2026 के बीच किया गया था. अब आयोग ने 7 अगस्त 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 3 लड़कियां, देखें लिस्ट
Rajasthan RPSC PGT Result 2026: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Results या School Lecturer (PGT) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपने विषय का रिजल्ट PDF खोलें.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
हिंदी विषय में 710 पद
इस भर्ती में हिंदी विषय के लिए कुल 710 पद निर्धारित किए गए थे. आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 1202 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. यानी उपलब्ध पदों की तुलना में अधिक अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. अब इन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
इस वैकेंसी में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती में हिंदी विषय के लिए 710, अंग्रेजी के लिए 307, संस्कृत के लिए 70, राजस्थानी के लिए 6, पंजाबी के लिए 6, उर्दू के लिए 140, इतिहास के लिए 170 और पॉलिटिकल साइंस के लिए 350 पद निर्धारित किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट अगस्त में होगा जारी, CBSE ने दी अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में एक साथ होंगे पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव, सरकार का फैसला- मजदूरों की मजदूरी वर्ष में बढ़ेगी दो बार - panchayat and local body elections will be held simultaneously in rajasthan

राजस्थान की नदियों में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर, राज्य सरकार को दिया ICG बनाने का निर्देश

जयपुर में स्कून्यूज ग्लोबल एड फेस्ट का आगाज, दिव्यांग समावेशन पर मंथन, आमिर हुसैन लोन के क्रिकेट ने जीता दिल


