RCA चुनाव परिणाम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, वोटर लिस्ट विवाद के बीच राजस्थान सरकार के AAG को दिए हस्तक्षेप के निर्देश
RCA चुनाव परिणाम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, वोटर लिस्ट विवाद के बीच राजस्थान सरकार के AAG को दिए हस्तक्षेप के निर्देश SC ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए, जब तक कि इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नही…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RCA चुनाव परिणाम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, वोटर लिस्ट विवाद के बीच राजस्थान सरकार के AAG को दिए हस्तक्षेप के निर्देश
SC ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए, जब तक कि इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नहीं हो जाता.
Published : September 29, 2026 at 12:02 PM IST
|Updated : September 29, 2026 at 12:28 PM IST
नई दिल्ली/जयपुर : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने आरसीए चुनाव परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी है. यह पूरा मामला नवगठित तीन जिलों को वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में शामिल करने के विवाद से जुड़ा हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए शीर्ष अदालत ने राजस्थान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए हैं.
डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निर्देश दिया है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं. न्यायालय ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए, जब तक कि उच्च न्यायालय इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नहीं कर देता. सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका में उठाए गए तीन नए जिलों के मुद्दे, चुनाव में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के अभाव तथा चुनाव संचालन में नियम 11 के उल्लंघन को महत्वपूर्ण माना. न्यायालय ने अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) को पाबंद किया है कि वे इस आदेश की जानकारी तुरंत आरसीए के प्रशासक को दें. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अरुंधति काटजू और धनुर्धर सिंह राणा ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें: RCA चुनाव: करीब तीन साल बाद आज महामुकाबला, 6 पदों पर 'नेता पुत्रों' और प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर
तीन नए जिलों को जोड़ने पर था विवाद : यह पूरा कानूनी विवाद खैरथल-तिजारा, बालोतरा, और डीडवाना-कुचामन जिलों को आरसीए की वोटर लिस्ट में जोड़ने से संबंधित है. आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर इन तीन क्रिकेट संघों को मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका लगातार विरोध हो रहा था.
पूर्व कन्वीनर डीडी कुमावत ने दायर की थी याचिका : आरसीए के पूर्व कन्वीनर और सवाईमाधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डीडी कुमावत ने इस पूरी प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. कुमावत ने वोटर लिस्ट में कथित विसंगतियों और तीन अयोग्य जिलों को शामिल करने के प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताई थी.
प्रशासक और लोकपाल की नियुक्ति से जुड़े मामले भी लंबित : याचिका में यह भी रेखांकित किया गया है कि आरसीए में लोकपाल की नियुक्ति और प्रशासक के स्तर पर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मामले लंबे समय से लंबित पड़े थे. इन सभी अनसुलझे विवादों के बीच चुनाव परिणाम घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है.
इसे भी पढे़ं: RCA चुनाव में तीन गुट: धनंजय और पराक्रम गुट ने ठोकी ताल तो उपाध्याय खेमे ने भी उतारे उम्मीदवार....
इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प है क्योंकि मैदान में कई बड़े नेताओं के बेटों की साख दांव पर लगी है. इस चुनाव में कुल 38 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन मतदाताओं में 36 जिलों के प्रतिनिधि और 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं. अध्यक्ष पद के लिए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय के बीच सीधी टक्कर है.
छह पदों पर उम्मीदवारों की स्थिति:
अध्यक्ष: धनंजय सिंह खींवसर बनाम बृजकिशोर उपाध्याय
उपाध्यक्ष: मोहित यादव बनाम रतन सिंह शेखावत
सचिव: पिंकेश कुमार जैन बनाम मोहित यादव
संयुक्त सचिव: विनोद सहारण बनाम राजेश सारस्वत
कोषाध्यक्ष: आशीष तिवाड़ी बनाम विष्णु प्रकाश अग्रवाल
कार्यकारिणी सदस्य: धर्मवीर सिंह शेखावत बनाम अरिष्ट सिंघवी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


