RSS प्रमुख मोहन भागवत जोधपुर में, गोटन में छात्रों से करेंगे संवाद
RSS प्रमुख मोहन भागवत जोधपुर में, गोटन में छात्रों से करेंगे संवाद RSS प्रमुख मोहन भागवत का इन दिनों युवा पीढ़ी पर फोकस ज्यादा है. वे गोटन में भी छात्रों से संवाद करेंगे. Published : September 12, 2026 at 11:46 AM IST जो…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RSS प्रमुख मोहन भागवत जोधपुर में, गोटन में छात्रों से करेंगे संवाद
RSS प्रमुख मोहन भागवत का इन दिनों युवा पीढ़ी पर फोकस ज्यादा है. वे गोटन में भी छात्रों से संवाद करेंगे.
Published : September 12, 2026 at 11:46 AM IST
जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय जोधपुर प्रवास शुरू हो चुका है. भागवत शुक्रवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंचे, स्टेशन पर संघ पदाधिकारियों ने अगवानी की. इसके बाद वे हेडगेवार भवन संघ कार्यालय में रुके. शनिवार सुबह भागवत नागौर जिले के गोटन के लिए रवाना हुए, जहां लक्ष्मीपत सिंघानिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट के वार्षिक उत्सव में छात्रों से संवाद करेंगे. देर शाम वापस जोधपुर आएंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. भागवत का रविवार को जोधपुर के लघु उद्योग भारती भवन में विभिन्न संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्रों के साथ छोटा संवाद कार्यक्रम रखा गया है. रविवार को ही वे जोधपुर से राजसमंद के लिए निकलेंगे.
संघ-भाजपा का जेन-जी पर फोकस: दिल्ली में जंतर मंतर प्रदर्शन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस जेन-जी पर आ गया है. जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बाद भागवत खुद कई जगह पर जेन-जी को बयान दे चुके हैं. इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीधे युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा और उसका वैचारिक संगठन नई पीढ़ी के युवाओं को लेकर गंभीर है.
पढ़ें: नई पीढ़ी जेन-जेड और जेन-अल्फा ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, लंदन में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ काफिला: मोहन भागवत को जेड सिक्योरिटी मिली हुई है. ऐसे में उनके आगमन और वापस जाने तक उनकी कड़ी सुरक्षा रहती है. शुक्रवार रात को उनके जोधपुर रेलवे स्टेशन आगमन पर कड़ी सुरक्षा नजर आई. इसी तरह से सुबह जब उनका काफिला गोटन के लिए रवाना हुआ तो कड़ी सुरक्षा के बीच निकला.
बैठकों में हुए थे शामिल: संघ प्रमुख गत वर्ष सितंबर में जोधपुर आए थे. वे 5 से 7 सितंबर तक चली राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल हुए थे. बैठक में देश भर से संघ के 32 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान सुबह से शाम तक लगातार विभिन्न सत्र हुए. लगभग सभी सत्रों में संघ प्रमुख व सरकार्यवाह मौजूद रहे. उस समय बैठकों में देश की वर्तमान परिस्थिति और हालात पर संगठनों का फीडबैक लिया गया था. बैठक में उस पर विचार विमर्श हुआ था. बैठक में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे. इससे पहले भागवत सितंबर 2021 में चार दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए थे.
यह भी पढ़े: जोधपुर में संघ की बैठक सम्पन्न: भागवत दिल्ली लौटे, होसबोले को आज मिलेगी छुट्टी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


