RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी: 10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan LDC Bharti Result | Typing Test Shortlist List Released RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी:10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan LDC Bharti Result | Typing Test Shortlist List Released
RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी:10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट
- कॉपी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड(RSSB) ने 10,644 पदों पर आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में पदों के मुकाबले तीन
करीब 30 हजार अभ्यर्थी अब टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे। निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते परिणाम जारी होने में देरी हुई थी। निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने अब परिणाम जारी कर दिया है।
जनवरी में हो सकता है टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब टाइपिंग टेस्ट देना होगा। टाइपिंग टेस्ट जनवरी में आयोजित होने की संभावना है। टाइपिंग टेस्ट के बाद भर्ती का प्रारंभिक परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की जांच होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। अंतिम परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 लाख ने दी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस साल जनवरी में एलडीसी के 10,644 पदों पर भर्ती निकाली थी। भर्ती के लिए कुल 5.81 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 5 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें करीब 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर चयन प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचा दिया है।
कटऑफ लिस्ट में जनरल कैटेगरी की कटऑफ सबसे ज्यादा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी एलडीसी भर्ती की कटऑफ लिस्ट में जनरल कैटेगरी की कटऑफ सबसे ज्यादा रही है। GEN में जनरल की कटऑफ 153.6821 अंक, महिला (FEM) की 148.693, विधवा (WID.) की 82.8132, तलाकशुदा (DIV.) की 86.8544 और पूर्व सैनिक (EX) की 61.6931 अंक रही। वहीं SC वर्ग में जनरल की कटऑफ 135.0272 अंक और ST वर्ग में 122.9152 अंक रही। EWS में जनरल कटऑफ 143.7019, OBC में 149.4976 और MBC में 142.1894 अंक रही।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


