RSSB LDC Result: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क रिजल्ट जारी
राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क का रिजल्ट जारी, देखें कट ऑफ लिस्ट रिजल्ट चेक करते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated) RSSB LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क का रिजल्ट जारी, देखें कट ऑफ लिस्ट
रिजल्ट चेक करते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
RSSB LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ अलग-अलग कैटेगरी की कट ऑफ भी जारी की है. उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
RSSB LDC Result 2026: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और 13 फरवरी 2026 तक चली थी. इसके बाद बोर्ड ने 5 जुलाई 2026 को परीक्षा आयोजित की. परीक्षा से पहले 26 जून को एग्जाम सिटी की जानकारी जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 1 जुलाई को उपलब्ध कराया गया था. अब 28 सितंबर 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
RSSB LDC Result 2026 कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद रिजल्ट या Result सेक्शन में जाएं.
- यहां LDC / Junior Assistant Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- अगर रिजल्ट PDF के रूप में जारी किया गया है, तो PDF खोलकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख लें.
RSSB LDC Result 2026 Check Here
RSSB LDC Cut Off List
वैकेंसी डिटेल्स
RSSB LDC और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 10,644 पद रखे गए थे. इनमें TSP क्षेत्र के लिए 1,002 पद और Non-TSP क्षेत्र के लिए 9,642 पद शामिल हैं. बड़ी संख्या में पद होने की वजह से इस भर्ती को राजस्थान के युवाओं के लिए अहम भर्ती माना जा रहा है.
बोर्ड की ओर से जारी कट ऑफ के मुताबिक General कैटेगरी में पुरुष उम्मीदवारों की कट ऑफ 153.6821 अंक और महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ 148.693 अंक रही. वहीं SC कैटेगरी में GEN की कट ऑफ 135.0272 और FEM की 124.745 अंक रही.
ये भी पढ़ें: 650 पदों पर भर्ती के लिए RBI ने जारी किया रिजल्ट, इस तरह करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


