RSSB Vacancy 2026: राजस्थान के 3 सरकारी विभागों में निकली भर्ती, 870+ पद, शुरू हो गए आवेदन
राजस्थान की यह नई भर्ती सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इन्ही सरकारी डिपार्टमेंट में की जाएगी। ऐसे में इंजीनियरिंग क्षेत्र में गवर्नमें…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की यह नई भर्ती सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इन्ही सरकारी डिपार्टमेंट में की जाएगी। ऐसे में इंजीनियरिंग क्षेत्र में गवर्नमेंट जॉब हासिल करने का यह बढ़िया अवसर हो सकता है। डिग्री वालों के साथ डिप्लोमा वालों को भी अवसर दिया जा रहा है।
राजस्थान JE भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?
- जूनियर इंजीनियर सिविल (डिग्रीधारक): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान संस्कृति की समझ होनी चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर सिविल (डिप्लोमाधारी): किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जो अध्य्यनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) (डिप्लोमाधारी): किसी मान्यता प्राप्त संस्था से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से मान्यता प्राप्त यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्य्यनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- अभ्यर्थी का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। जिससे वह जिम्मेदारीपूर्वक अपना कार्य ठीक से कर सकें।
- 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष न हुई हो। अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार श्रेणी के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
राजस्थान JE भर्ती 2026 डिपार्टमेंट वाइज रिक्तियां
जूनियर इंजीनियर की नौकरी कैसे मिलेगी?
निश्चित अवधि में फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)/टेबलेट आधारित परीक्षा (TBT)/ ऑफलाइन (OMR) आधारित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा की तारीख बोर्ड द्वारा ही तय की जाएगी। अगर एक से अधिक पालियों में एग्जाम होगा, तो नॉर्मालाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।RSSB JE Notification 2026
राजस्थान जूनियर इंजीनियर की सैलरी
जूनियर इंजीनियर की इस नौकरी में उम्मीदवारों को राज्य सरकार के सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पे मैट्रिक्स लेवल-10 पर प्रति माह सैलरी मिलेगी। परिवीक्षा काल में मासिक वेतन राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा। चयन के बाद अभ्यर्थी दो साल तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। यह अवधि समाप्त होने के बाद ही अभ्यर्थियों को पद के लेवल की सैलरी और नियमानुसार भत्ते मिलेंगे।एप्लिकेशन फीस और लास्ट डेट
राजस्थान की इस भर्ती में ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे इसके लिए अभ्यर्थियों को sso.rajasthan.gov.in से Login करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर चयन करना होगा। इसके बाद Apply Now पर क्लिक करके। पहले OTR पूरा करें, इसके बाद आगे फॉर्म भरने की प्रक्रिया कम्प्लीट करनी होगी। इसमें ध्यान रखें कि आपकी सभी जानकारी दस्तावेजों के अनुरूप होनी चाहिए। आयोग की तरफ से कहा गया है कि शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेजों संबंधित सभी जानकारी के लिए अभ्यर्थी खुद ही उत्तरदायी होंगे।आवेदन करते हुए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सामान्य वर्ग, ओबीसी क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹600 एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी, ओबीसी, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, दिव्यांजन अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। राजस्थान जेई भर्ती में अभ्यर्थी 16 अगस्त से अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


