Sainik School Vacancy 2026: राजस्थान के सैनिक स्कूल में आई भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, बढ़िया सैलरी
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में नौकरी लेने का बड़ा अवसर है। राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। स्कूल ने इस रिक्रूटमेंट का विस्तृत विज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में नौकरी लेने का बड़ा अवसर है। राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। स्कूल ने इस रिक्रूटमेंट का विस्तृत विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssjhunjhunu.com पर जारी किया है। आवेदन भी लिए जा रहे हैं। यह वैकेंसी रेगुलर और कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर आई हैं। ऐसे में जिस भी पोस्ट के लिए अभ्यर्थी योग्य हैं, उसके लिए अपना आवेदन पत्र स्कूल को भेज सकते हैं। अंतिम तिथि सितंबर में हैं।सैनिक स्कूल झुंझुनू में पीजीटी टीचर, टीजीटी, काउंसलर, पीटीआई मेट्रोन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट, म्यूजिक टीचर, यूडीसी क्लर्क, ड्राइवर समेत अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी चुने जाएंगे। सभी पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है। सैलरी का लेवल भी काफी अलग है। ऐसे में सभी नियमों के देखते हुए ही आवेदन करें। फॉर्म कैंडिडेट्स को स्कूल को ऑफलाइन स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट भी नोटिफिकेशन में मौजूद है।सैनिक स्कूल राजस्थान में वैकेंसी और योग्यता पद वैकेंसी योग्यता पीजीटी (फिजिक्स) (रेगुलर) 01 मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। और बीएड या समकक्ष डिग्री भी 50% मार्क्स के साथ हासिल की हो। या संबंधित विषय में पीजी और बीएड, एमएड किया हो। इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने की योग्यता रखते हों। पीजीटी केमिस्ट्री (रेगुलर) 01 मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके आलावा बीएड या समकक्ष डिग्री भी 50% मार्क्स के साथ प्राप्त की हो। या संबंधित विषय में पीजी और बीएड, एमएड किया हो। इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना आता हो। पीजीटी मैथ (रेगुलर) 01 मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की हो। बीएड या समकक्ष डिग्री भी 50% मार्क्स के साथ प्राप्त की हो। या संबंधित विषय में पीजी और बीएड, एमएड किया हो। इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने की योग्यता रखते हों। टीजीटी मैथ (रेगुलर) 01 संबंधित विषय में चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया हो या 50% मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री संबंधित सब्जेक्ट में हासिल की हो। तीन साल की ग्रेजुएशन या 4 साल की इंटीग्रेटेड डिग्री में मैथिमेटिक्स को बतौर विषय पढ़ा होना चाहिए। बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सीटेट या एसटेट (लेवल-02) जो टीजीटी टीचर के लिए मान्य हो वो पास किया हो। टीजीटी इंग्लिश (रेगुलर) 01 संबंधित विषय में चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया हो या 50% मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री संबंधित सब्जेक्ट में हासिल की हो। तीन साल की ग्रेजुएशन या 4 साल की इंटीग्रेटेड डिग्री में मैथिमेटिक्स को बतौर विषय पढ़ा होना चाहिए। बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सीटेट या एसटेट (लेवल-02) जो टीजीटी टीचर के लिए मान्य हो वो पास किया हो। टीजीटी (सोशल साइंस) (रेगुलर) 01 चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स बी.ए बीएड संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किया हो। या आर्ट्स में ग्रेजुएशन कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ जिसमें जियोग्राफी/पॉलिटकल साइंस/इकोनॉमिक्स/सोशियोलॉजी/इतिहास में से दो विषय कों बतौर विषय पढ़ा हो। या ग्रेजुएशन हॉनर्स और बीएड किया हो। या जियोग्राफी/ पॉलिटिकल साइंस/इकोनॉमिक्स/सोशियोलॉजी/इतिहास में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेएशन किया हो और बीएड-एमएड कर रखी हो। इसके अलावा सीटेट या एसटेट (लेवल-02) क्वालिफाई किया हो। काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन या चाइल्ड डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या करियर गाइडेंस और काउंसलिग में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। पीईएम/पीटीआई कम मैट्रॉन केवल (महिलाएं) कॉन्ट्रेक्चुअल 01 50% मार्क्स के साथ बैचलर की डिग्री जिसमें फिजिकल एजुकेशन इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा हो। या बैचलर डिग्री के साथ खेल योग्यता रखते हों। आर्ट मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 हायर सेकेंडरी/इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण और कम से कम 4 साल के फुल टाइम पेंटिंग/फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा होना चाहिए। या ड्रॉइंग और पेंटिंग/फाइन आर्ट में ग्रेजुएट और 2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा हासिल किया हो। या डॉइंग और पेंटिंग/फाइन आर्ट में एमए किया हो। लैब असिस्टेंट (फिजिक्स) (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास/साइंस स्ट्रीम के साथ इंटरमीडिएट की हो। लैब असिस्टेंट केमिस्ट्री (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 12वीं पास/साइंस स्ट्रीम के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण की हो। लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास/साइंस स्ट्रीम के साथ इंटरमीडिएट होनी चाहिए। म्यूजिक टीचर/ब्रांड मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 हायर सेकेंडरी के साथ डिग्री या डिप्लोमा म्यूजिक में किया हो। या बैचलर डिग्री म्यूजिक में पूरी की हो। या संगीत भास्कर में ग्रेजुएशन/संगीत नृत्य भूषण में ग्रेजुएशन संगीत भूषण/संगीत नृत्य में 3 साल की डिग्री कोर्स। यूडीसी (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 ग्रेजुएशन के साथ 2 साल का ऑफिस एक्सपीरियंस। इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग। एमएस ऑफिस पैकेज कंप्यूटर स्किल्स। एलडीसी (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 मैट्रिकुलेशन (10वीं पास)। टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट की हो और कंप्यूटर स्किल्स जैसे एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, पावर प्वाइंट का काम आता हो। ड्राइवर (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसें होना चाहिए। इलेक्ट्रीशियन कम पंप ऑपरेटर (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट हासिल किया हो। 2 साल का अनुभव रखते हों। नर्सिंग सिस्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल) 01 नर्सिंग डिप्लोमा/डिग्री के साथ 05 साल का एक्सपीरियंस हो। उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?आवेदन की उम्र भी योग्यता के साथ एलिजिबल होना जरूरी है। पीजीटी के लिए 21 से 40 वर्ष, टीजीटी के लिए 21-35 वर्ष तक, काउंसलर/पीटीआई कम मैट्रॉन/आर्ट मास्टर और अन्य पदों के लिए 18-50 वर्ष तक एज लिमिट होनी चाहिए। उम्र का निर्धारण 30 सितंबर 2026 के आधार पर किया जाएगा।Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 Notification PDFकिस पोस्ट पर कितनी सैलरी मिलेगी?कॉन्ट्रेक्चुअल और रेगुलर पोस्ट के लिए पे स्केल अलग-अलग है। पीजीटी टीचर (रेगुलर): पे लेवल-08 47600/- बेसिक सैलर और अन्य भत्ते और सुविधाएं टीजीटी मैथ (रेगुलर): पे लेवल-07 44900 और अन्य भत्ते 7वें वेतन आयोग के मुताबिक काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 63758/- प्रति माह (समेकित वेतन) पीटीआई मैट्रॉन (कॉन्ट्रेक्चुअल): 63758/- प्रति माह (समेकित वेतन) आर्ट मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 63758/- प्रति माह (समेकित वेतन) लैब असिस्टेंट (कॉन्ट्रेक्चुअल): 38250/- प्रति माह म्यूजिक टीचर/बैंड मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 46720/- यूडीसी क्लर्क (कॉन्ट्रेक्चुअल): 38250/- प्रति माह एलडीसी (कॉन्ट्रेक्चुअल): 31840/- प्रति माह ड्राइवर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 31840/- प्रति माह इलेक्ट्रीशियन (कॉन्ट्रेक्चुअल): 31840/- प्रति माह नर्सिंग सिस्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): 38250/-रेगुलर स्टाफ को बेसिक सैलरी के साथ-साथ रेंट फ्री रहने की सुविधा, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, डीए, मेडिकल अलाउंस और इसी स्कूल में दो बच्चों को कक्षा 6 से 8वीं तक तक सब्सिडी एजुकेशन का फायदा मिलेगा। कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर जितनी भी पोस्ट हैं, उन सभी की सेवा अवधि अपॉइंटमेंट से 11 महीने की होगी। इसके बाद स्कूल के प्राधानाचार्य को कॉन्ट्रेचुअल स्टाफ को टर्मिनेट करने का भी अधिकार है। हालांकि इस स्टाफ की नियुक्ति को अधिकतम 03 साल की अवधि के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।कहां भेजें एप्लिकेशन फॉर्मआवेदन के लिए जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स को ₹500 आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी कैटेगिरी के लिए ₹250 एप्लिकेशन फीस रखी गई है। एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट नोटिफिकेशन से डाउनलोड करने के बाद इसमें अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। सभी दस्तावेजों के साथ इसे अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट के जरिए स्कूल को भेज दें। लिफाफे के ऊपर जिस भी पोस्ट के लिए आवेदन किया है, उसके बारे में लिखा होना चाहिए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


