सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि: सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद - Sanchore News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jalore - Sanchore - Sanchore: Tribute Paid To Rajasthan Police Constable Harish Rajpurohit सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि:सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jalore
- Sanchore
- Sanchore: Tribute Paid To Rajasthan Police Constable Harish Rajpurohit
सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि:सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद
- कॉपी लिंक
सांचौर में राजस्थान पुलिस के जवान हरीश राजपुरोहित को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। उनका हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। यह श्रद्धांजलि सभा राजपुरोहित छात्रावास, सांचौर में आयोजित की गई।
दिवंगत जवान को दी श्रद्धांजलि
सभा में समाज के लोगों ने दिवंगत जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर डूंगाराम पुरोहित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठ और होनहार पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित ने अपनी अल्पायु में ही उत्कृष्ट सेवाओं से समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया।
समस्त व्यापार महासंघ सीलू के अध्यक्ष हरीश पुरोहित ने बताया कि दिवंगत जवान ने सेवा को सर्वोपरि मानते हुए आमजन तक पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया। भाजपा चितलवाना के महामंत्री गोविंद पुरोहित ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
तगाराम दाता, तुलसाराम झोटड़ा, जगदीश पुरोहित कारोला और आसुराम खिरोड़ी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान छगनलाल ओझा, पूराराम आमली, नरपतसिंह झोटड़ा, दशरथ सीलू, जामताराम, विजय पुरोहित, मफतलाल वासन चौहान, रमेश कुमार दाता, प्रवीण डांगरिया, उत्तम रणोदर, नरेश पुरोहित, खेताराम, विक्रम सिंह, हार्दिक दाता, सुरेश कुमार, दीक्षित राजगौर, कैलाश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


