श्रीमहावीरजी स्कूल में हिंदी माध्यम कक्षाएं शुरू करने की मांग: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवाद दर्ज, अभिभावकों को हो रही परेशानी - Shrimahaveerji (Hindaun) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Karauli - Shrimahaveerji - Rajasthan Sampark Portal Grievance: School Hindi Medium Demand श्रीमहावीरजी स्कूल में हिंदी माध्यम कक्षाएं शुरू करने की मांग:राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवाद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Karauli
- Shrimahaveerji
- Rajasthan Sampark Portal Grievance: School Hindi Medium Demand
श्रीमहावीरजी स्कूल में हिंदी माध्यम कक्षाएं शुरू करने की मांग:राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवाद दर्ज, अभिभावकों को हो रही परेशानी
- कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से हिंदी माध्यम की कक्षाएं शुरू करने की मांग तेज हो गई है। कस्बावासियों ने इस संबंध में राजस्थान संपर्क ऑनलाइन पोर्टल पर एक परिवाद दर्ज कराया है।
स्थानीय निवासी और एडवोकेट तेज सिंह ने बताया कि यह स्कूल कस्बे के बीच में स्थित है, जिससे आसपास के गांवों और शहर के स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे सुविधाजनक है। स्कूल के अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित होने के बाद हिंदी माध्यम के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को अन्य विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में कठिनाई हो रही है।
एडवोकेट तेज सिंह के अनुसार, हिंदी माध्यम की सुविधा न होने के कारण स्कूल के नामांकन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसी स्कूल में हिंदी माध्यम की कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र निर्णय लेने की अपील के साथ अब राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज कराया गया है।
कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपेंगे। हिंदी माध्यम की कक्षाएं शुरू कराने की मांग को और मजबूती से उठाया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


