राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित, जयपुर के SMS अस्पताल के ICU में भर्ती
Sign In Advertisement X राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के मेडिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है. मंत्री की तबीयत को लेकर अस्पताल प्रशासन उन पर लगातार नजर बनाए हुए है.
इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू और मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते वहां की रेखा गुप्ता सरकार भी सतर्क हो गई है.
दरअसल, दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक इमरजेंसी समीक्षा बैठक बुलाई थी. यह बैठक स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली नगर निगम, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ रहा H1N1स्वाइन फ्लू का खतरा! बचाव के लिए घर में रखें ये जरूरी गैजेट्स
बैठक के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,308 मामले H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के हैं. उन्होंने साफ किया कि दिल्ली में डॉक्टरों, स्टाफ या दवाइयों की कोई कमी नहीं है और हालात पूरी तरह काबू में हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की और कहा कि हर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं. मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं और ठीक होकर घर भी लौट रहे हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी अस्पताल में मरीज को बेड न मिलने की शिकायत आई तो उस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
बता दें कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान शामिल हैं. अगर किसी को तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द या भ्रम की स्थिति महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. राजस्थान के मंत्री का मामला सामने आने के बाद अब लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


