होम›कृषि›सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन - suratudaipur vande bharat express train to run six days a week
कृषि

सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन - suratudaipur vande bharat express train to run six days a week

सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी नियमित सेवा 3 अक्टूबर से सप्ताह में छह दिन चलेगी। समय कम है?…

Jagran के अनुसार2 अक्टूबर 2026 को 06:04 am बजे
सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
 - suratudaipur vande bharat express train to run six days a week

सौजन्य से:- Jagran

सूरत-उदयपुर के बीच शुरू होगी वंदे भारत, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी नियमित सेवा 3 अक्टूबर से सप्ताह में छह दिन चलेगी।

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, उदयपुर। सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे द्वारा सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर को चलाई जाएगी, जबकि नियमित रेलसेवा 3 अक्टूबर से शुरू होगी।

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को सूरत से सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम 5:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल में वंदे भारत के 8 डिब्बों का रैक होगा।

3 अक्टूबर से नियमित संचालन

गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उदयपुर से दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सूरत से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के ठहराव समान रहेंगे और 8 डिब्बों का रैक संचालित होगा।

उदयपुर-असारवा वंदे भारत बंद

नई सूरत-उदयपुर वंदे भारत के संचालन के साथ गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-बढ़नी रूट पर 120km/h की रफ्तार से दौड़ी 'वंदे भारत' की रेक, NER के इंजीनियरों ने हासिल की नई उपलब्धि

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया कीड़े वाला भोजन, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें